गुस्से ने ली कॉन्स्टेबल और पत्नी-बेटी की जान, तीनों ने 12वीं मंजिल से लगाई छलांग

गुस्से ने ली कॉन्स्टेबल और पत्नी-बेटी की जान, तीनों ने 12वीं मंजिल से लगाई छलांग

अहमदाबाद, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। कुछ गिरने की आवाज आने पर सोसाइटी के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों नीचे पड़े हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यही कहा जा रहा है कि पति-पत्नी में किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो रहा था जिसके चलते उन्होंने यह खतरनाक कदम उठाया है।

आत्महत्या का कदम उठाने वाले इस कॉन्स्टेबल का नाम कुलदीप सिंह यादव है जो अपनी पत्नी रिद्धि और 3 साल की बेटी के साथ गोटा इलाके में स्थित एक सोसाइटी में रहता था। कॉन्स्टेबल वस्त्रापुर थाने में ड्यूटी करता था।

Must Read- दूध के दाम बढ़ने पर सामाजिक कार्यकर्ता ने कलेक्टर को भेजा लीगल नोटिस, हाईकोर्ट जाने की कही बात 

शिव ने पुलिस को इस बात की सूचना दी है कि दोनों पति पत्नी रोजाना झगड़ते थे। पड़ोसियों ने इन्हें कई बार समझाइश भी दी लेकिन इनका झगड़ा बंद नहीं हुआ। दोपहर में भी ये आपस में लड़ रहे थे और फिर इन्होंने बेटी के साथ 12वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। लोगों ने जब बालकनी से झांके नीचे देखा तो तीनों नीचे गिरे हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई लेकिन तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

को लेकर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पहले कुलदीप की पत्नी रिद्धि ने छलांग लगाई। ये देखकर कॉन्स्टेबल भी अपनी 3 साल की बेटी के साथ कूद गया। कॉन्स्टेबल की बहन ने भी यह जानकारी दी कि हम एक ही फ्लोर पर रहते हैं और यह दोनों अक्सर लड़ा करते थे। अब तक जितनी भी जानकारी मिली है उसके मुताबिक पुलिस का यही कहना है कि दोनों ने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews