एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव, BJP नेता समेत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी चपेट में

एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव, BJP नेता समेत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी चपेट में

नई दिल्ली।
देश में कोरोना का कहर जारी है। ये वायरस आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी होने लगा है। अब बीजेपी के एक और विधायक कोरोना की चपेट में आ गए है। बिहार की जाले विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) विधायक जीवेश कुमार को कोरोना हो गया हैं. इसके साथ ही, उनका गाड़ी चालक भी कोरोना वायरस पॉजिटिव (Corona virus positive) मिला है।इससे पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और पूर्व सांसद पुतुल सिंह (Senior RJD leader Raghuvansh Prasad Singh and former MP Putul Singh) कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थी।

वही गुजरात (Gujarat) में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी (Bharat Singh Solanki) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें वड़ोदरा (Vadodara) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भरत सिंह हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में कांग्रेस (Congress) की ओर से प्रत्याशी थे, लेकिन चुनाव हार गए थे। इसके बाद सोमवार को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि 2 दिन पहले हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान वे विधानसभा में कई नेताओं, कर्मचारियों और पत्रकारों के संपर्क में आए थे। अब स्वास्थ्य विभाग भरतसिंह सोलकी के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रही है।

इधर यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और उनके पुत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों ने हाल ही में कानपुर में टेस्ट कराया था। यहां सैंपलिंग की गई थी।रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है।जानकारों के मुताबिक भाजपा नेता और इनके पुत्र का ट्रांसपोर्ट, ईंट भट्ठे और ढाबे का व्यवसाय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews