संसद में अनुराग ठाकुर ने पूछी राहुल गांधी की जाति, पीएम मोदी ने सराहा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने की प्रधानमंत्री के ट्वीट की निंदा

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संसद में किसी की जाति नहीं पूछी जाती। ऐसा जानबूझकर अपमान करने के लिए किया गया है। प्रधानमंत्री को भी ऐसी अशोभनीय बातों का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि कब और किन बातों का बचाव करना है। मैं ऐसी अशोभनीय बातों का और उनके समर्थन में किए गए नरेंद्र मोदी के ट्वीट की घोर निंदा करता हूं।
Mallikarjun Kharge

Anurag Thakur remark on Rahul Gandhi caste : लोकसभा में बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की जाति पूछी है। इसे लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘यह भाषण मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी श्री अनुराग ठाकुर का अवश्य सुनना चाहिए। तथ्यों और हास्य का एक आदर्श मिश्रण, INDI गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है।’ अब इस मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और पीएम मोदी को घेरा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने की निंदा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘संसद में किसी की जाति नहीं पूछी जाती। ऐसा जानबूझकर अपमान करने के लिए किया गया है। प्रधानमंत्री को भी ऐसी अशोभनीय बातों का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि कब और किन बातों का बचाव करना है। मैं ऐसी अशोभनीय बातों का और उनके समर्थन में किए गए नरेंद्र मोदी के ट्वीट की घोर निंदा करता हूं।’

मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि ‘सदन में तंज कसना…संसद में ऐसा नहीं होता। संसद में किसी की जाति नहीं पूछी जाती। अनुराग ठाकुर ने जानबूझकर राहुल गांधी का अपमान करने के लिए ऐसा कहा। यह सही नहीं है। वे अनुराग ठाकुर अपरिपक्व हैं लेकिन प्रधानमंत्री को ट्वीट करने की क्या जरूरत थी ?..मैं प्रधानमंत्री के ट्वीट की निंदा करता हूँ। प्रधानमंत्री मोदी को पता होना चाहिए कि कहां बोलना है और किसका बचाव करना है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews