गोवा, केरल से हटकर तमिलनाडु की इन 4 जगहों को करें अपनी लिस्ट में शामिल, हनीमून के लिए है बेस्ट

Winter Best destination

Honeymoon Places In Tamil Nadu : शादी के बाद अक्सर लोग हनीमून मनाने गोवा, शिमला, मनाली, कश्मीर, केरल जाते हैं। इन जगहों को हनीमून के लिए बेस्ट प्लेस माना जाता है। ज्यादातर कपल ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जो खूबसुरत होने के साथ-साथ शांत भी हो। कुछ लोगों को पहाड़ों की वादियां ज्यादा पसंद होती हैं तो कुछ लोगों को बीच पर पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद होता है। ऐसे में बजट भी आपकी जेब में अच्छा-खासा होना चाहिए लेकिन आज इन सबसे हटकर हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन जगहों को टक्कर देता है। यहां बाकि जगहों की तरह भीड़ नहीं होती। तो चलिए बताते हैं तामिलनाडु में स्थित हनीमून के बेस्ट डेस्टिनेशनों के नाम विस्तार से…

Offbeat Honeymoon Destinations

ऊटी

ऊटी तमिलनाडु का एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है जो आपके रोमांटिक पलों को यादगार बना सकता है। यहाँ की प्राकृतिक सौंदर्य, शांत माहौल और विविधता आपके अनुभव को और भी बेहतर बना सकते हैं। यहाँ पर गूढ़भाव स्थल, प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र और प्राचीन धरोहर मौजूद हैं, जिसका आनंद आप अपने साथी के साथ उठा सकते हैं। आप यहां पर डोड्डाबेट्टा माउंटेन पीक, ऊटी लेक, माउंटेन टॉय ट्रेन, गवर्नमेंट रोज गार्डन,मुकुर्ती नेशनल पार्क, एमराल्ड लेक, ऊटी का गवर्नमेंट म्यूजियम, बॉटनिकल गार्डन घूम सकते हैं।

कोडाइकनाल

कोडाइकनाल भी एक शानदार और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन है जो प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करता है। यहाँ की पहाड़ियों की सुंदरता, ठंडी हवाएँ और अद्भूत प्राकृतिक नजारे आपके हनीमून को यादगार बना सकती है। कोडाइकनाल में आप कोडाइकनाल झील का रोमांटिक सांज डूंगरी, ब्रायंट पार्क के आकर्षण और कोकर्स वॉक के वाकिंग रूट को एंजॉय कर सकते हैं। यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य आपको मंत्रमूग्ध कर देगी।

कुन्नूर

नीलगिरी हिल स्टेशन्स तमिलनाडु में एक खास और यादगार हनीमून डेस्टिनेशन है, जहाँ पर्यावरणीय सौंदर्य और प्राकृतिक आकर्षण से भरपूर हैं।नीलगिरी पहाड़ियों में अपने हनीमून का समय बिताने से आपको एक शांत और रोमांटिक माहौल का आनंद मिलेगा। कैथरीन वॉटरफॉल के साथ यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना बिल्कुल अगल होता है। इस जिले में स्थित कुन्नूर में आप सिम्स पार्क, हिडन वैली, कट्टी वैली व्यू पॉइंट और डॉल्फिन नोज का आनंद उठा सकते हैं।

कोवलम बीच

पाहड़ियों से अलग हटकर यदि आप बीच पर अपना हनीमून एंजॉय करना चाहते हैं तो आप कोवलम बीच जा सकते हैं जो कि चेन्नई और महाबलीपुरम शहरों के बीच स्थित है। कोवलम बीच के समुद्र तट पर पैरासेलिंग, वॉटर स्कीइंग, विंडसर्फिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लेने का मौका मिलता है। यहाँ पर स्विमिंग और बीच पर आराम करने का आनंद ले सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews