भारत में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल की मंजूरी

कोरोना वैक्सीन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल के पहले दिन ये राहत भरी खबर हो सकती है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (oxford astrazeneca) की कोरोना वायरस वैक्सीन(coronavirus vaccine) को सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। कमेटी ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंज़ूर करने की सिफारिश कर दी है। इसके बाद अब इसे अंतिम मंज़ूरी के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के पास भेजा जाएगा। यह वैक्सीन ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी और आस्ट्रा-ज़ेनेका द्वारा मिलकर बनाई जा रही है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने पहले मेड इन इंडिया कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड के आपातकालीन उपयोग के लिए आवेदन किया था।

1 जनवरी, 2021 को हुई बैठक में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है। अब इसे अंतिम मंज़ूरी के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास भेजा जाएगा जहां नैदानिक मूल्यांकन से सुरक्षा और इम्युनोजेनेसिटी डेटा की गहन समीक्षा होगी। इससे पहले ब्रिटेन और अर्जेंटीना में ऑक्सफोर्ड एस्ट्रा-नेका वैक्सीन को पहले ही इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। अगर DCGI से मंजूरी मिल जाती है तो भारत में भी जल्द ही वैक्सीन लगाए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। कोरोना से बड़े स्तर पर जूझ रहे भारत के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है। फिलहाल सभी की निगाहें DCGI की ओर है कि वो इसे लेकर क्या फैसला लेता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews