एक और केंद्रीय मंत्री को हुआ कोरोना, एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

एक और केंद्रीय मंत्री को हुआ कोरोना, एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट
देश भर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है| आम से लेकर ख़ास तक सभी वायरस की चपेट में आ रहे हैं| केंद्रीय भारी उद्योग राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें एम्‍स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। डॉक्‍टर उनके स्‍वास्‍थ्‍य की निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे राजस्थान के बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद हैं|

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्‍पात मंत्री धमेंद्र प्रधान कोरोना से पीड़ित हुए हैं। वे गुरुग्राम स्‍थित मेदांता अस्‍पताल में भर्ती हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं| स्वतंत्र देव सिंह अपने घर में क्वारनटीन हैं, जबकि अन्य सभी नेताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews