E20 पर सियासी खींचतान, अरविंद केजरीवाल ने लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी, चलाया सिग्नेचर अभियान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने E20 पेट्रोल से जनता को हो रही परेशानी के बारे में बात की और अपने कार्यकर्ताओं की पेट्रोल पंप पर सर्विस स्टेशन पर ड्यूटी भी लगाई।
Arvind Kejriwal

दिल्ली में एथेनॉल को लेकर जमकर सियासी खींचतान देखने को मिल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की पेट्रोल पंप पर ड्यूटी लगा दी है।

आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के साथ उन्हें निर्देश दिया है कि लोगों के वीडियो बनाना है और सोशल मीडिया पर शेयर करना है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने E20 की वजह से गाड़ियों में आ रही है परेशानी को गिनाया है।

अरविंद केजरीवाल ने पीएम से मांगा समय

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि जनतंत्र में रहते हैं जनता की आवाज सुनो। जनता बोल रही है माइलेज गिर रहा है, पार्ट्स खराब हो रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी से मिलने के लिए समय भी मांगा है। वो ये कहते नजर आए की जनता से संपर्क में हूं। जनता क्या महसूस कर रही है यह समझाने के लिए समय मांगा है।

लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी

केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगा दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाएं। वहां लोगों की वीडियो बनाएं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। जो लोग इस मुद्दे से दुखी हैं वह सोशल मीडिया पर वीडियो डालें। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया वीडियो से भर दें। उन्होंने लोगों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने अनुभव जरूर साझा करें।

शुरू किया सिग्नेचर अभियान

इतना ही नहीं केजरीवाल ने देश भर में एथेनॉल को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच स्टॉप E20 पेट्रोल ऑनलाइन सिगनेचर अभियान भी शुरू किया है। StopE20petrol.com के जरिए लोग प्रधानमंत्री के नाम याचिका पर हस्ताक्षर कर अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार बिना तैयारी के यह पेट्रोल देश पर थोप रही है। जबकि लाखों वाहन मालिक इंजन में खराबी होने से लेकर माइलेज घटने और बढ़ते खर्च की शिकायत कर रही है।

लोगों को मिले विकल्प

केजरीवाल ने कहा लोग पेट्रोल पंप पर तीनों विकल्प चाहते हैं ताकि अपनी जरूरत के हिसाब से ईंधन चुन सके लेकिन सरकार इसे मानने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर E20 को लागू करना है तो कम से कम लोगों को इसके साथ शुद्ध पेट्रोल का भी विकल्प दिया जाए और इसकी कीमत भी कम की जाए। वो ये कहते नजर आए कि सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने अपील की है कि स्टॉप E20 पेट्रोल अभियान में हस्ताक्षर करें और सरकार से मांग करें कि बिना तैयारी के इसे जनता पर थोपना बंद किया जाए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews