Arvind kejriwal को कोर्ट से मिला एक और झटका, खारिज की गई ये मांग

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली का मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। आबकारी नीति मामले में उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जेल में बंद केजरीवाल को राहुल एवेन्यू कोर्ट की ओर से एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट ने केजरीवाल की तरफ से जारी की गई वकीलों से हफ्ते में पांच बार मुलाकात करने की मांग को खारिज कर दिया है।

केजरीवाल ने की थी ये मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि उन्हें तिहाड़ जेल में हफ्ते के 5 दिन अपने वकीलों से मिलने की अनुमति दी जाए। फिलहाल जेल के नियमों के मुताबिक हफ्ते में दो बार उन्हें वकीलों से मुलाकात करने दी जाती है। इस याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 अप्रैल को सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था। लेकिन अब फैसला सुनाते हुए इस याचिका को खारिज कर दिया गया है।

तिहाड़ में बंद हैं केजरीवाल

इस समय केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। 21 मार्च को ईडी ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। 1 अप्रैल को उनकी दो पेशी हुई थी जिसमें उन्हें रिमांड पर भेजा गया था। कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल न्यायिक हिरासत में भेजा है।

तिहाड़ जेल में उन्हें 24 घंटा सीसीटीवी की निगरानी में रखा जा रहा है। जेल में उनके लिए घर से खाना आता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक केतली, मेज और कुर्सी की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी कोर्ट द्वारा दिए गए हैं।

सुनीता केजरीवाल ने की मुलाकात

बता दें कि केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया था। हाई कोर्ट से मिले झटके के बाद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके निजी सचिव बिभव कुमार ने उनसे मुलाकात की है। 1 अप्रैल के बाद पहली बार सीएम ने अपनी पत्नी से व्यक्तिगत मुलाकात की है। नियमों के मुताबिक हफ्ते में दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या आमने-सामने कैदी से मुलाकात की जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews