स्वाति मालीवाल से जुड़े सवालों पर अरविंद केजरीवाल ने साधी चुप्पी, अखिलेश यादव बोले ‘और भी ज़रूरी मुद्दे हैं’

लखनऊ में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में जब केजरीवाल से स्वाति मालीवाल को लेकर सवाल किए गए तो वो इसे टालते हुए नज़र आए। वहीं अखिलेश उनका बचाव करते दिखे। इन सवालों को दरकिनार करते हुए वे एक बार फिर बीजेपी पर आरोप जड़ने लगे।
AAP

Arvind Kejriwal avoids questions on Swati Maliwal : स्वाति मालीवाल मामले में ख़ासी किरकिरी होने के बाद अब अरविंद केजरीवाल उनसे जुड़े सवालों से भी बचने लगे हैं। गुरुवार को लखनऊ पहुँचे केजरीवाल से जब पत्रकारों ने इस बारे में सवाल किया तो वो चुप्पी साध गए। वहीं उनके साथ बैठे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका बचाव करते हुए कहा कि उनसे ज़्यादा जरुरी और भी चीजें हैं।

केजरीवाल चुप, अखिलेश बचाव में सामने आए

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट और बदसलूकी की घटना को लेकर केजरीवाल किसी भी तरह की बात करने से बचते नज़र आ रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ में ‘आप’ और समाजवादी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भी इस मामले की गूंज सुनाई दी। पत्रकारों ने स्वाति मालीवाल को लेकर सवाल किये लेकिन अरविंद केजरीवाल एकदम ख़ामोश रहे। वही अखिलेश यादव उनका बचाव करते हुए नज़र आए और उन्होने इन सवालों को विराम देने के लिए कहा कि ‘उससे ज़्यादा ज़रूरी और चीजें भी हैं’। इस दौरान पत्रकार बार बार ये सवाल दोहराते रहे, लेकिन केजरीवाल ने चुप्पी साधे रखी।

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी ने अब इस मामले पर आम आदमी पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखा है कि ‘महिला की ‘अस्मिता’ की कीमत तुम क्या जानो अखिलेश बाबू ! स्वाति मालीवाल का सवाल आते ही केजरीवाल काँपने लगे,उनके चेहरे से रंग उड़ गया, चेहरे पर हवाईयां उड़ने लगी और माइक अरविंद ने अखिलेश के सामने कर दिया। अखिलेश ने जो संस्कार पिता स्व. मुलायम सिंह यादव से सीखे, उसी का अनुसरण कर रहे हैं। मुलायम सिंह बलात्कार जैसी घटना पर कहते थे ‘लड़के है, लड़कों से गलती हो जाती है’। आज अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल को बचाते हुए कह रहे हैं कि ‘स्वाति मालीवाल से ज्यादा जरूरी काम उनके पास है’। जिसके घर की महिलाएं डिंपल यादव और अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हों, वो अखिलेश एक राज्यसभा सांसद की इज्जत और उत्पीड़न को बड़ा विषय नहीं मानते ?  सपा राज में उत्तर प्रदेश को महिलाओं की बदहाली का प्रदेश बनाने वाले, अखिलेश आज भी महिला अपराध पर मौन सहमति देते हैं?’ 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews