“ASI हिंदुत्व की नौकर”, सर्वे रिपोर्ट पर भड़के ओवैसी, बताया अनुमान पर आधारित, इस दिन हो सकती है वजूखाने पर सुनवाई

Asaduddin Owaisi

Asaduaddin Owaisi On ASI report : ASI की ज्ञानवापी पर रिपोर्ट को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने ASI को हिंदुत्व का नौकर करार दे दिया है। इतना ही नहीं ओवैसी ने यहां तक कहा है कि यह रिपोर्ट अनुमानों पर आधारित है और वैज्ञानिक अध्ययनों का मजाक उड़ाती है। ओवैसी ने बताया कि यदि इस रिपोर्ट को पेशेवर इतिहासकारों और पुरातत्वविदों के सामने रखा जाएगा तो यह उनकी जांच में टिक नहीं पाएगी।

ASI ने कोर्ट में पेश की 839 पन्नों की रिपोर्ट 

आपको बता दें दरअसल कल एएसआई ने अपनी 839 पन्नों की रिपोर्ट ज्ञानवापी मामले में पेश की थी जिसमें मस्जिद के नीचे मंदिर होने के कई सबूत का दावा किया गया था। इतना इतना ही नहीं इन देवों में मस्जिद का ढांचा मंदिर के खंबों पर खड़े होने की भी बात कही गई थी।

ASI ने रिपोर्ट में पेश किये हैं हिंदू मंदिर होने के प्रमाण 

इस रिपोर्ट में मंदिर को तोड़ने के आदेश से लेकर मस्जिद बनाने की तारीख तक का जिक्र किया गया है। हिंदू देवी देवताओं की आकृतियां, मंदिर के गुम्बद, ग्रंथों के सबूत, और अन्य कई ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं जो विवादित स्थल पर मंदिर होने के प्रमाणों को पुख्ता करते हैं।

अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी 

अब इस मामले में वजू खाने के सर्वे पर लगाई गई वाराणसी कोर्ट के फैसले पर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिव की अगुवाई में 31 जनवरी को सुनवाई होनी है। इस मामले में जस्टिस मनीष कुमार निगम ने खुद को सुनवाई से अलग किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews