आसाराम बापू की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, समर्थकों की उमड़ी भीड़

आसाराम बापू

जोधपुर, डेस्क रिपोर्ट। यौन शोषण के आरोप में राजस्थान (Rajasthan) की जोधपुर (Jodhpur)जेल में आजीवन कारावास भोग रहे आसाराम बापू (Asaram Bapu) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें आनन-फानन में महात्मा गांधी अस्पताल (Mahatma Gandhi Hospital) में भर्ती करवाया गया है जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल (Mathuradas Mathur Hospital) के सीसीयू (CCU) में रेफर किया है।

यह भी पढ़े… Indore News : 15 अप्रैल तक जिले में धारा 144 लागू, ये है बड़ा कारण

बताया जा रहा है कि आसाराम बापू को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। हालांकि जेल एंबुलेंस (Ambulence) से उतरने के बाद आसाराम स्वयं चलकर गांधी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचे थे। मीडिया (Media) के पूछने पर उन्होंने सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द होने की बात कही।आसाराम के बीमार होने की खबर पहुंचते ही आसाराम के समर्थक अस्पताल (Hospital) के बाहर बड़ी तादाद में पहुंच गए।

यह भी पढ़े… Chhatarpur News : कांग्रेस नेता की कुल्हाडी मारकर हत्या, मचा हड़कंप, मौके पर भारी पुलिस बल

बता दें कि 1 अगस्त 2013 को आसाराम बापू पर जोधपुर के नजदीक एक आश्रम में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगे थे। इसके बाद 31 अगस्त 2013 को पुलिस ने आसाराम को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से गिरफ्तार (Arrest) किया था। वही 25 अप्रैल को जोधपुर हाईकोर्ट (Jodhpur High Court) ने उन्हें दोषी मानते हुए  आजीवन कारावास की सजा सुनाईथी तभी से आसाराम बापू जेल में सजा काट रहे है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews