बड़ा झटका- कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

कांग्रेस विधायक

गुवाहटी, डेस्क रिपोर्ट। असम में कांग्रेस (Assam Congress) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन (Sushanta Borgohain) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। थौरा से दो बार के कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन ने असम कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन बोरा  (Bhupen Bora) को मेल द्वारा अपना इस्तीफा सौंपा।  इसी के साथ उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है।

यह भी पढ़े… MP में लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा CMO, 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों धराया

असम के जोरहाट जिले के थोरा विधानसभा सीट (Thora assembly seat)  से कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस विधायक बोरगोहेन ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा प्रदेश पार्टी अध्यक्ष भूपेन बोरा को सौंप दिया है। विधायक सुशांत ने अपने इस्तीफे की वजह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अंदरुनी राजनीति को बताया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

वही असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने सुशांत के इस्तीफे पर कहा है कि उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हम इस पर कानूनी विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं।इधर, कांग्रेस विधायक के बीजेपी (Assam BJP) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि 1 अगस्त 2021 को वे बीजेपी में शामिल हो सकते है।

बता दे कि असम में कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा झटका है।इससे पहले असम कांग्रेस से मरियानी विधायक रूपज्योति कुर्मी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए थे।वही कांग्रेस विधायक बोरगोहेन के इस्तीफे के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, अटकलें लगाई जा रही है कि वे एक अगस्त को राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वही तेजी हुए इस घटनाक्रम से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. MP Open Board Exams: 17 अगस्त से शुरू होंगी 5वीं-8वीं की परीक्षा, यहां देखें टाईम टेबल

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews