Assembly Election 2021: प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भरेंगे चुनावी हुंकार

Assembly Election 2021: प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भरेंगे चुनावी हुंकार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। चुनाव (elections) के चलते देश मे सियासत (politics) गर्म है और आरोप-प्रत्यारोप के बीच रैलियों (rally) का दौर जारी है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी (prime minister modi) आज 2 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (union territory) में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके अंतर्गत वे केरल (kerala), तमिलनाडु (tamil nadu) और पुडुचेरी (pondicherry) में चुनावी बिगुल बजाएंगे। सबसे पहले वे केरल में पलक्कड़ में आयोजित होने वाली रैली को संबोधित करेंगे, इसके बाद वे तमिलनाडु जाएंगे वहीं शाम को पुडुचेरी पहुचेंगे।

ज्ञात हो कि इन तीनों ही राज्यों में छह अप्रैल को चुनाव होंगे। ये चुनाव एक ही चरण में सम्पन्न हो जाएंगे। वहीं इसके नतीजे 2 मई को आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें… किसानों के लिए शिवराज सरकार की बड़ी योजना, पूरे प्रदेश में लागू, ऐसे मिलेगा लाभ

तीनों ही राज्यों में पीएम के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं। पुडुचेरी में तो धारा 144 लगा दी गयी है। इसके साथ ही 29-30 मार्च के लिए यहां पर ड्रोन और अन्य मानव रहित यान की उड़ानों पर रोक लगाई गई है। बता दें कि चुनाव प्रचार हेतु पुडुचेरी में प्रधानमंत्री मोदी का ये दूसरा दौरा है। इसके पहले वे 25 फरवरी को पुडुचेरी में एक और चुनावी रैली को संबोधित कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी इस बार पुडुचेरी के एएएफटी थिडल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews