विधानसभा के सामने पूरे परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया ये आरोप

विधानसभा के सामने पूरे परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया ये आरोप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लखनऊ में आज विधानसभा के सामने एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा उनकी सहायता न करने के कारण वो ऐसा करने पर मजबूर हुए।

बाराबंकी के नवाबगंज में रहने वाले मोहम्मद नसीर अपने बेटे मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अजीज ने अपनी पत्नी के साथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के गेट नंबर तीन के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश की। इनके मुताबिक संपत्ति विवाद में स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है इसीलिए मजबूर होकर उन्हें ये कदम उठाना पड़ा। इस परिवार ने बाराबंकी के पुलिस-प्रशासन पर पार्षद के भाई के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस परिवार की नवाबगंज में फर्नीचर की दुकान है और इनका कहना है कि स्थानीय पार्षद शालू मौर्य का भाई प्रदीप मौर्य उनकी दुकान पर जबरन कब्जा करना चाहता है और दुकान खाली करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होने पुलिस में कई बार मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से परेशान होकर वो आत्मदाह जैसा खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर हुए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews