अयोध्या: मिड-डे मील में बच्चों को परोस दिया गया चावल और नमक, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

अयोध्या: मिड-डे मील में बच्चों को परोस दिया गया चावल और नमक, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

अयोध्या, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या (Ayodhya) में एक प्राइमरी स्कूल ने वहां पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे (Mid Day Meal) मील में दिए गए भोजन में सिर्फ चावल और नमक परोस दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो जैसे ही अधिकारियों तक पहुंचा तुरंत ही एक्शन लिया गया और स्कूल प्रिंसिपल के निलंबन आदेश जारी किए गए। इसके अलावा ग्राम प्रधान को भी नोटिस भेजा गया है।

अयोध्या जिला प्रशासन के अधिकारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक ही सोशल मीडिया पर एक प्राइमरी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में मिड डे मील कार्यक्रम के अंतर्गत खाना खा रहे बच्चे सिर्फ उबले हुए चावल और नमक खाते दिखाई दे रहे हैं। जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया है वह दीवार पर लगे भोजन का मेन्यू भी दिखा रहा है और वास्तविकता तो पहले से ही वीडियो में दिखाई दे रही है।

Must Read- MP: यात्री वाहनों में लगाए जाएंगे पैनिक बटन, अक्टूबर से शुरू होगा कमांड सेंटर

मामला सामने आते ही जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने अयोध्या के चौरेबाजार के दिहवा पांडेय प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल के निलंबन आदेश जारी किए हैं और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बच्चों को मिड डे मील में चावल और नमक देने की बात का खुलासा तब हुआ जब कुछ बच्चे लंच ब्रेक के दौरान अपना खाना घर लेकर पहुंचे। यह स्कूल गांव के नजदीक ही है और अक्सर बच्चे लंच ब्रेक में अपना खाना लेकर घर चले जाते हैं। बच्चों के परिजनों को जब इस बात की सूचना लगी तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों से पूरे मामले की जांच करने की मांग की।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews