Ayodhya Deepotsav 2022: 17 लाख दीपों से सजेगी राम की नगरी अयोध्या, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम होगा दर्ज

Ayodhya Deepotsav 2022: 17 लाख दीपों से सजेगी राम की नगरी अयोध्या, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम होगा दर्ज

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट | देशभर में आज धनतेरस (अयोध्या) बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है और हर बार की तरह इस साल भी हर जगह दीपों से सजाया जाएगा। इसी कड़ी में अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। बता दें कि अयोध्या के राम की पैड़ी घाट पर दीप लगाने का काम शुरू हो चुका है और घाट पर लगभग 17 लाख दीप सजाए गए हैं जो कि एक बार फिर अपने आप में बड़ा रिकार्ड होगा। इसके साथ ही PM नरेन्द्र मोदी मर्यादा पुरूषोत्तम राम की नगरी अयोध्या में इस बार दिवाली मनाएंगे। जिसके लिए अभी से ही सभी प्रकार की तैयारियां शुरू की जा चुकी है।

वहीं, नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि, “दीपोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर प्रयास कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवकों ने 37 घाटों पर दीपों को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है और 23 अक्टूबर को यूपी सरकार के दिए गए 15 लाख दीपों के जलाने का लक्ष्य बहुत आसानी से पूरा करेंगे। इसके लिए स्वयंसेवक 17 लाख दीपों को लगाएंगे और जलाएंगे। फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करेंगे।”

यह भी पढ़ें – गोल्डन साड़ी में हॉट लगी सुहाना खान, फैंस खो बैठे अपना दिल, देखें 

नगर के लोगों समेत पार्टी कार्यकर्ता पीएम के आगमन की खास तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे वहां रूकेंगे। इस दौरान वहां आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राम जी की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाएंगे। इस दौरान पूरे नगर में गाय के गोबर से बने 25 हजार दीपक प्रज्जिवलित किए जाएंगे। वहीं, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में 11 सौ गौ दीप जलाए जाएंगे। यह भी गाय के दूध से बने घी से जलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – MP Weather: दिवाली बाद बदलेगा मौसम, चक्रवात का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, बढ़ेगी ठंड, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी और पुलिस प्रशासन ने तैयारियों जोरों पर शुरू कर दी है। बता दें कि पीएम के कार्यक्रम के अनुसार सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था में कड़ाई की गई है। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। इतना ही सुरक्षा की दृष्टि से शहर के चारों तरफ की सीमाएं सील कर दी गई हैं। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है जो कि लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। नगर में आने वाले सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है, रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा भुगतान अवकाश का लाभ, DoPT ने जारी किया आदेश 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews