बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल BJP में शामिल, दिल्ली चुनाव में कर सकती हैं प्रचार

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल BJP में शामिल, दिल्ली चुनाव में कर सकती हैं प्रचार

नई दिल्ली।
मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपनी बहन चंद्रांशु के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं।नेहवाल ने आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिन्हा ने उन्हें बीजेपी की शपथ दिलाई। ऐसा माना जा रहा है कि साइना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर सकती है।

इस मौके पर साइना नेहवाल ने कहा कि उस पार्टी के साथ जुड़ने में बेहद खुशी हो रही है, जो देश के लिए इतना कुछ करती है। मुझे पीएम मोदी से प्रेरणा मिलती है।मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं।मैं देख सकती हूं कि नरेंद्र मोदी देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, मैं राजनीति में नई हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में खेलों को बढ़ावा दिया, मैं उनसे प्रेरित हूं।मैं बीजेपी का शुक्रगुजार हूं।   दिल्ली चुनाव के पहले मशहूर शटलर के भाजपा से जुड़ने की खबर से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ने सीनियर लीडर उम्मीद जता रहे हैं। साइना से पहले भी कई खिलाड़ियों ने बीजेपी का दामन थामा है। उनमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।

माना जा रहा है कि हरियाणा की जन्मीं 29 साल की साइना नेहवाल बीजेपी के लिए बड़ा चेहरा का काम कर सकती हैं। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के नाम 24 इंटरनेशनल खिताब दर्ज हैं। साल 2009 जहां साइना नेहवाल दूसरे नंबर पर रह चुकी हैं तो वहीं 2015 में नंबर का ताज भी पहन चुकी हैं। साल 2012 में लंदन ओलंपिक में सायना ने कांस्य पदक भी जीता था। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। उनका विवाह बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप से हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews