बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने लगाए भारत विरोधी नारे, शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान

हसीना विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़की हुई है। प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि हादी पर हमला करने के बाद हमलावर भारत भाग गए। ढाका में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने अपना भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
bangladesh violence today

बांग्लादेश में फरवरी 2026 में आम चुनाव होना है इससे पहले देश में एक बार फिर से हालात बिगड़ने लगे हैं। हसीना विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़की हुई है। हादी को पिछले सप्ताह शुक्रवार 12 दिसम्बर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान बाइक सवार बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी। मौत की खबर मिलते ही गुरुवार देर रात देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारियोंं ने बवाल मचा दिया।

बता दें कि बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि हादी पर हमला करने के बाद हमलावर भारत भाग गए। सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हिंसा के बीच ढाका में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने अपना भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

बांग्लादेश हिंसा पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान

बांग्लादेश में भड़की हिंसा को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमें चिंता है और बांग्लादेश में कुछ गैर-जिम्मेदार लोग हैं जो बहुत-बहुत बेवकूफी भरी बातें कर रहे हैं। आपने हाल ही में एक छात्र नेता का बयान देखा जिसमें कहा गया था कि वह सात राज्यों को बाकी भारत से अलग करने जा रहा है। वह ऐसी बातें करने वाला कौन होता है? लेकिन लोग ऐसा कर रहे हैं इसलिए हमें इस बात का पूरा ध्यान है कि ऐसे लोग खुलेआम घूम रहे हैं। हमें उम्मीद है कि अधिकारी कुछ ठोस कदम उठाएंगे ताकि यह पक्का हो सके कि बांग्लादेश में भारत के बुनियादी हितों को नुकसान न पहुंचे, ठीक वैसे ही जैसे हम यह भी पक्का करेंगे कि हम बांग्लादेश में स्थिरता, शांति और लोकतंत्र के समर्थक हैं।

बांग्लादेश में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र के बंद होने पर बोले शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा कि हिंसा के माहौल को देखते हुए सरकार को दो वीजा सेंटरों को बंद करना पड़ा है जो निराशाजनक है क्योंकि जो बांग्लादेशी भारत आना चाहते हैं वही शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें पहले की तरह आसानी से वीजा नहीं मिल रहा है। इन हालात की वजह से हमारी सरकार के लिए उनकी मदद करना मुश्किल हो रहा है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही नॉर्मलाइज़ेशन होगा और मैं बांग्लादेश के लोगों और सरकार से कहूंगा कि वे अपने पड़ोसी के साथ इस करीबी रिश्ते को ज्यादा महत्व दें। जैसा कि वाजपेयी साहब ने पाकिस्तान के बारे में मशहूर कहा था, हम अपनी ज्योग्राफी नहीं बदल सकते। हम जहां हैं, वहीं हैं, वे जहां हैं। उन्हें हमारे साथ काम करना सीखना चाहिए।

हिंसा की आग में जल रहा बांग्लादेश

बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। बांग्लादेश की सड़कों पर कट्टरपंथियों ने कब्जा कर रखा है। कट्टरपंथियों के सामने युनूस सरकार लाचार है और बांग्लादेश की पुलिस सरेंडर कर चुकी है। आधी रात को कट्टरपंथियों ने जहां चाहा वहां आग लगा दी, जहां चाहा वहां तोड़फोड़ कर दी। कट्टरपंथी अपने साथ बुलडोजर लेकर चल रहे थे, जहां आवामी लीग का दफ्तर दिखा उसे बुलडोज कर दिया। कहीं अखबार के दफ्तर को फूंक दिया तो कहीं हिंदू को जिंदा जला दिया। सामने में जो पत्रकार दिखा उसकी पिटाई कर दी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews