Bank News : लगातार इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI का भी ग्राहकों को अलर्ट

bank holiday 2025

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सितंबर का आधा महीने बीत चुका है और सिर्फ 11 दिन बचे है, ऐसे में 5 दिन लगातार बैंक बंद (Bank Holidays 2021) रहने वाले है, हालांकि ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से है और 23-24 को बैंक खुलेंगे। बैंक ग्राहक छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में पैसा नहीं निकाल पाएंगे और न ही जमा कर पाएंगे। लेकिन एटीएम, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी रहेगी। 19 सितंबर और 26 सितंबर को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 25 सितंबर को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी : कर्मचारियों के वेतन में 22500 रुपए बढ़ोत्तरी, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

वही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए बैंकिंग सुविधाओं के लिए 30 सितंबर 2021 तक पैन कार्ड (PAN Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करवाने का एक नोटिस जारी किया है। अगर कस्टमर ऐसा नहीं करते तो उन्हें बैंकिंग सर्विसेज (Banking Services) में परेशानी हो सकती है और सेवाएं भी प्रभावित हो सकती है। अगर ग्राहक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाई होगी।

बैंक की छुट्टियां

  • 19 September, 2021: रविवार
  • 20 September, 2021: इंद्रजात्रा
  • 21 September, 2021: श्री नारायण गुरू समाधि दिवस की वजह से कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 September, 2021: चौथा शनिवार
  • 26 September, 2021: रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews