VIDEO: नदी में गिरी बारातियों से भरी बस, 2 दर्जन से अधिक के मौत की खबर, रेस्क्यू जारी

VIDEO: नदी में गिरी बारातियों से भरी बस, 2 दर्जन से अधिक के मौत की खबर, रेस्क्यू जारी

बूंदी।
राजस्थान के बूंदी जिले में आज बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया । यहां एक बारातियों से भरी बस नदी में जा गिरी।हादसे में कईयों लोगों के मौत की खबर है। वही कई लापता बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। वही स्थानीय लोग भी सहायता के लिए जुटे है।शुरुआती सूचना के मुताबिक बस में 40 से ज्यादा बाराती सवार थे।

बताया जा रहा है कि बस कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। तेज रफ्तार बस पापड़ी गांव के पास बूंदी और सवाईमाधोपुर जिले के बीच मेज नदी में गिर गई। बस के गिरने के बाद आसपास के ग्रामीण बारातियों को बचाने के लिए नदी में कूद गए। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में करीब 15 लोगों के मरने की आशंका है। वहीं कई घायलों को नदी से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया है। इनमें भी कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बूंदी के जिला कलेक्टर अंतरसिंह नेहरा ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने लोग बस में सवार होकर सवाई माधोपुर जा रहे थे। बस के नदी में गिरने के बाद एनडीआरएफ की टीम बचाव व राहत कार्य में जुटी हुई है। अब तक 12-13 शव बाहर निकाले जा चुके हैं और बस में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews