
Team India Video for Rishabh Pant: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हालत में सुधार हो रहा है और इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया (Team India) ने ऋषभ के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। ये एक बहुत ही सुंदर वीडियो है और कुछ ही देर में ये वायरल हो गया है।
टीम इंडिया ने की जल्द लौटने की दुआ
इस वीडियो की शुरुआत में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा है कि ‘उम्मीद है कि आप जल्द ठीक होंगे। पिछले एक साल में मैंने आपको भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुछ बेहतरीन पारियां खेलते देखा है। आपमें ये क्षमता है और ये भी एक चुनौती है और आप इससे जल्द बाहर निकलेंगे।’ वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा है कि ‘ऋषभ आप जल्दी से ठीक हो जाइये। आप एक फाइटर हैं और फिलहाल चीजें आपके हिसाब से अच्छी नहीं है लेकिन जिंदगी ऐसी ही होती है। पूरी टीम और देश आपके साथ है।’ इसी के साथ सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) आते हैं, इशान किशन (Ishan Kisan) और शुभमन गिल (Shubhman Gill) भी उनके जल्दी से ठीक होने की दुआ के साथ ही उन्हें बहुत सारा प्यार दे रहे हैं।
ऋषभ पंत की हालत में सुधार
बता दें कि 30 दिसंबर को विकेकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का काफी खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था। वे दिल्ली से रुड़की जा रहे थे और उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी। अभी देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उनके माथे पर दो कट हैं और पीठ, कलाई, पैर में भी चोट है। अच्छी खबर ये है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिर अब उन्हें आईसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि इस हादसे के बाद उन्हें लंबे समय तक खेल के मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल से निकलने के बाद भी उन्हें रिकवरी के लिए समय लगेगा और बीबीसीआई भी उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।BCCI
💬 💬 You are a fighter. Get well soon 🤗 #TeamIndia wish @RishabhPant17 a speedy recovery 👍 👍 pic.twitter.com/oVgp7TliUY
— BCCI (@BCCI) January 3, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

