Hindi News

बंगाल में विधायक दल की बैठक आज, मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे अमित शाह

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
पश्चिम बंगाल में आज विधायक दल की बैठक रखी गई है। जिसको अगुवाई गृहमंत्री अमित शाह करने वाले हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे का भी फैसला होगा।
बंगाल में विधायक दल की बैठक आज, मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे अमित शाह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अब सभी यह जानना चाहते हैं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होने वाला है। राज्य की सत्ता की चाबी किसके हाथ जाएगी यह जानने की उत्सुकता जनता के साथ-साथ विपक्षी दल में भी बनी हुई है। शुक्रवार को इस राज से पर्दा उठ जाएगा।

दरअसल, आज बंगाल में विधायक दल की बैठक है। जिसमें शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी कोलकाता पहुंचने वाले हैं। शाह की उपस्थिति में कोलकाता में भाजपा के नाम निर्वाचित विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी।

बंगाल में विधायक दल की बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बैठक न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम 4 बजे से आयोजित की जाने वाली है। गृहमंत्री अमित शाह खुद इसका प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। मुख्यमंत्री पद की इस रेस में सबसे आगे ममता बनर्जी को उनके घर भवानीपुर में हारने वाले नेता प्रतिपक्ष शुभ हिंदू अधिकारी का नाम है। ये उम्मीद लगाई जा रही है कि भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

कब होगा शपथ ग्रहण

आज भाजपा विधायक कल की बैठक में नया मंत्रिमंडल और मुख्यमंत्री का नाम तय होने के बाद कल यानी 9 मई शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। ये शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान पर सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। इस समारोह में अमित शाह सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews