Best Cheapest Market : भारत के 5 सबसे सस्ते मार्केट, घूमने के साथ शॉपिंग का लें सकते हैं मजा

Famous Market Of MP, Best Cheapest Market

Best Cheapest Market : भारत में घुमने के लिए वैसे तो बहुत कुछ है लोग अक्सर मंदिर, राजशाही किले, महल, म्यूजियम घूमने के लिए जाते हैं लेकिन कुछ लोगों को मार्केट घूमने का बेहद शौक होता है। बिना मार्केट के कोई भी जगह अधूरी मानी जाती है। क्योंकि मार्केट एक ऐसी जगह होती है जहां आप कई तरह की अलग अलग चीजों को देख सकते हैं और उनके बारे में जान सकते हैं।

अगर कहीं घूमने गए है और बाजारों में नहीं घूमे यो यात्रा का मजा ही अधूरा रह जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत के ऐसे फेमस मार्किट बताने जा रहे हैं जहां आप सस्ते से सस्ता सामान खरीद सकते हैं और कुछ अलग हट कर एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। इससे आपकी यात्रा का मजा भी दुगुना होगा और आप यात्रा को एन्जॉय भी कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं उन फेमस बाजारों के बारे में –

कपड़ों के शौकिंग के लिए दिल्ली का सरोजनी और लाजपत मार्केट –

दिल्ली का सरोजनी मार्किट एक ऐसी जगह है जहां आपको सभी सामन सबसे कम और किफायती दामों में मिल जाते हैं। सरोजनी मार्केट में लड़कियों के कपड़े और कई तरह की चीजें मिलती है जो बेहद सस्ती होती है आप यहां पर कम से कम दामों में शॉपिंग कर सकते हैं। यह एक प्रसिद्ध बाजार में से एक है। यहां आपको अक्सर लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। अब बात करें लाजपत मार्केट की तो यहां भी आपको सबसे कम दामों में बेहतरीन चीजें एक्सप्लोर करने को मिलेगी। आप इन मार्केट से सामान खरीद कर अपने यहां बेच भी सकते है।

इत्र के शौकीन के लिए यूपी का कन्नौज मार्केट –

अगर आप यूपी घूमने के लिए आए है और यहां के मार्केट एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो एक बार यहां के कन्नौज मार्केट जरूर जाए। यहां आपको एक से एक इत्र मिल जाएंगे। यह भारत का सबसे प्रसिद्ध मार्केट है। इत्र के शौकीन लोगों की यहां भीड़ देखने को मिलती है। इसके अलावा यहां गुलाब जल भी सबसे ज्यादा बिकता है। आप यहां से ओरिजनल गुलाब जल खरीद सकती हैं।

चारमीनार की खूबसूरती में बसा हैदराबाद का लाद मार्केट –

हैदराबाद का लाद मार्केट चारमीनार की खूबसूरती में बसा हुआ है। यहां आपको एक अच्छा अनुभव करने को मिलता है। खास बात ये है कि इस मार्केट में आपको सबसे सस्ते कपड़े मिल जाते हैं। लेकिन यहां आपको खरीदारी के दौरान मोलभाव करना पड़ेगा। क्योंकि बाहर से आने वे लोगों के लिए ये मार्केट महंगा है लेकिन अगर आप यहां आते हैं और भाव करते हैं तो आपको सस्ता और किफायती दामों में कपड़े मिल जाएंगे।

सूरत का प्रसिद्ध महेन्द्रपुर डायमंड मार्केट –

डायमंड का शौक है और कुछ अलग हट कर देखना चाहते हैं तो आप सूरत के महेन्द्रपुर डायमंड मार्केट का रुख कर सकते हैं। अगर आप गुजरात घूमने आए है और आपका बजट अच्छा है तो आप इस मार्केट में एक बार जरूर जाए। यहां आपको सस्ते दाम में हीरे मिल जाएंगे। इस मार्केट में काफी कम दाम में हीरे के आभूषण मिलते हैं। महिलाओं की इस मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। आप यहां घूमने के साथ साथ आभूषणों की शॉपिंग कर सकते हैं।

जयपुर का जौहरी मार्केट –

पिंक सिटी के नाम से जाना जाने वाला शहर जयपुर बेहद खूबसूरत है। यहां दूर दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां कई तरह के किले है जहां घूमने लोग जाते हैं। इसी के साथ लोग यहां के मार्केट की भी तलाश में रहते हैं। अगर आप भी जयपुर घूमने गए है तो आप जौहरी मार्केट घूमने जरूर जाए। यहां आपको काफी सस्ते में आपको सामान मिल जाएगा। राजस्थानी वेशभूषा, पोटली, पर्स या चप्पल के शौकिन के लिए ये मार्केट बेस्ट है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews