पुरानी भाषा में जिसे वेश्यालय कहते थे नई भाषा में Live In कहते हैं, सामने आया कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का विवादास्पद बयान

मशहूर कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज का अब तक का सबसे विवादित बयान सामने आया है। अपने इस बयान में उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप की तुलना वेश्यालय से की है। इतना ही नहीं उन्होंने live in में रहने वाली स्त्री को वैश्या तक कह डाला है।
पुरानी भाषा में जिसे वेश्यालय कहते थे नई भाषा में Live In कहते हैं, सामने आया कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का विवादास्पद बयान

जब अनिरुद्ध आचार्य महाराज से एक निजी इंटरव्यू के दौरान लाइव इन रिलेशनशिप के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सीधा-सीधा वेश्यालय बता दिया। उन्होंने कहा जो व्यक्ति एक से ज्यादा स्त्रियों के साथ संबंध स्थापित करें जो स्त्री एक से ज्यादा मर्दों के साथ संबंध स्थापित करें पुराने लोग तो उन्हें वैश्या ही कहते थे।

तो क्या उन्हें पतिव्रता कहेंगे?

अपनी बात आगे रखते हुए अनिरुद्धाचार्य ने सवाल पूछने वाले से कहा कि क्या इस तरह के आचरण वाली स्त्री को वैश्या नहीं तो क्या पतिव्रता कहा जाएगा? उन्होंने पूछा क्या आपके दादी-दादा शादी से पहले एक दूसरे से मिले थे? अगर नहीं मिले थे तो क्या वे लोग सही थे या आज यह लिव इन में रहने वाले लोग सही हैं!

आज हर तरह की बुरी चीजों को प्रमोट किया जा रहा है

अपनी बात कहते हुए महाराज ने कहा कि हर इंसान जानता है, कि यह एक तरीके का वेश्यालय है पर चुकी आज के जमाने में चाहे लिव इन हो, शराब हो, नशा हो, सट्टा हो, हर तरह की बुरी चीजों को प्रमोट किया जा रहा है।

जो नग्न घूमना चाहता है उसे कौन रोक सकता है

फिल्म अभिनेत्री द्वारा अंग प्रदर्शन के सवाल पर अनिरुद्ध आचार्य महाराज बोले कि अश्लीलता परोसना हर तरह से गलत है, लेकिन हम और आप ऐसी स्त्रियों की तरफ देखें क्यों? कहा जो सही है उसे देखा जाए जो गलत है उसे नहीं देखा जाए। उन्होंने कहा जो नग्न घूमना चाहता है घूमे, उसे कौन रोक सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews