सोशल मीडिया पर मची Bharat की धूम, बना ट्विटर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया कीवर्ड

Bharat

Bharat: भारत वैसे तो किसी पहचान का मोहताज नहीं है और अपने बेहतरीन कामों के लिए हमेशा चर्चा में बना ही रहता है लेकिन इस बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर भी Bharat की धूम मच गई है। मंगलवार के दिन यह सबसे ज्यादा उपयोग किया गया कीवर्ड था। अभी भी यह ट्रेडिंग लिस्ट में नंबर वन पोजीशन पर 1.08 मिलियन के साथ काबिज है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।। दुनिया भर के लाखों यूजर्स ने इस कीवर्ड का इस्तेमाल किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

क्यों कर रहा ट्रेंड

बता दें कि दिल्ली के प्रगति मैदान पर G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाने वाला है। जहां पर दुनिया भर के तमाम बड़े नेता और कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं। इसी प्रोग्राम के लिए आने वाले मेहमानों को भारत के राष्ट्रपति भवन की ओर से एक पत्र भेजा गया है, जो रात्रि भोज का है। यह पत्र चर्चा में बना हुआ है क्योंकि इस पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत मेंशन किया गया है। बस यही शब्द तूल पकड़ गया और हर जगह यह चर्चा होने लगी कि आखिरकार इंडिया की जगह भारत क्यों लिखा गया है। लोगों ने इसके अलग-अलग मतलब निकालना शुरू कर दिया। यही वजह रही की दुनिया भर के यूजर्स ने बार-बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत कीवर्ड का उपयोग किया और यह सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला शब्द बन गया।

राजनीतिक घमासान जारी

जब यह मामला सामने आया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जो निमंत्रण पत्र G20 के मेहमानों को भेजा गया है उसमें भारत शब्द का उपयोग है, तो सियासी घमासान छिड़ गया। विपक्ष ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। यह कहां जाने लगा कि सरकार इंडिया का नाम बदलना चाहती है। आग की तरह फैल रही इस बात में घी डालने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे ने कर दिया क्योंकि विदेश मंत्रालय द्वारा इसके लिए प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत शब्द का इस्तेमाल किया गया।

विपक्ष द्वारा लगातार इस मामले पर कोई ना कोई टिप्पणी की जा रही है। हालांकि, केंद्र के यह साफ कर दिया है कि नाम बदलने की अफवाह पूरी तरह से गलत है ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “ये बातें कोरी अफवाह है। G20 के लोगो में इंडिया और भारत दोनों लिखा हुआ है। बेवजह की अफवाह फैलाई जा रही है।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews