अमित शाह आज लॉन्च करेंगे भारत टैक्सी एप, Ola-Uber को मिलेगी सीधी टक्कर, ड्राइवरों को होगा लाभ

गृहमंत्री अमित शाह आज भारत के पहले सहकारिता आधारित राइड हेलिंग प्लेटफार्म को लॉन्च करने जा रहे हैं। इससे आने जाने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा तो मिलेगी ही ड्राइवर को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।
Bharat Taxi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज टैक्सी ड्राइवर को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। गुरुवार को भारत टैक्स एप का शुभारंभ करेंगे। यह भारत का पहला सहकारिता आधारित राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस एप्लीकेशन का आने वाले 2 वर्षों के भीतर देश के सभी राज्य और शहरों में विस्तार किया जाएगा। इसके जरिए टैक्सी ड्राइवर ओला-उबर को टक्कर दे सकेंगे। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

आज लॉन्च होगा भारत टैक्सी एप

भारत टैक्सी को मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी एक्ट 2002 के तहत पंजीकृत किया गया है। 6 जून 2025 को स्थापित की गई है सोसाइटी जीरो कमीशन और सर्ज फ्री प्राइसिंग मॉडल पर काम करती है। इससे टैक्सी ड्राइवर को सीधे लाभ मिलता है।

शुरू हुआ पायलट परिचालन

यह विदेशी निवेश आधारित प्लेटफॉर्म का एक स्वदेशी विकल्प है। इस आठ प्रमुख सहकारी संगठनों का समर्थन प्राप्त है। 2 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर और गुजरात में इस का पायलट संचालन शुरू कर दिया गया है। यह ओला, उबर और रैपीडो जैसे मार्केट में पहले से स्थापित खिलाड़ियों को चुनौती देगा।

सरकार का क्या कहना

इस के बारे में मंत्रालय का कहना है कि यह दुनिया का पहला और सबसे बड़ा सहकारी आधारित राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म है। लॉन्चिंग के बाद से 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर इससे जुड़ चुके हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर स्वामित्व वाला मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है।

इस एप्लीकेशन पर 100000 से अधिक उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में हर दिन 10 हजार से अधिक राइड पूरी हो रही है। अब तक 10 करोड रुपए ड्राइवर में वितरित किए जा चुके हैं।

दिल्ली में सहायता केंद्र

यह प्लेटफॉर्म अपने ड्राइवर को सारथी के नाम से पुकारता है। जिनके लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, रिटायरमेंट सेविंग जैसी सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता भी दी गई है। इसके लिए दिल्ली में सात अलग-अलग जगह पर सहायता केंद्र संचालित किया जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews