BJP Manifesto Release: हमारा संकल्प पत्र दुनिया के देशों के लिए ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’, इसमें दी गई मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जितनी खरी – राजनाथ सिंह

BJP Manifesto Release: हमारा संकल्प पत्र दुनिया के देशों के लिए ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’, इसमें दी गई मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जितनी खरी – राजनाथ सिंह

BJP Manifesto Release: आज भाजपा द्वारा लोकसभा 2024 चुनावों के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इससे पहले अपने संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। वहीं इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने भी संकल्प पत्र को लेकर कई बड़ी बातें कही।

[dgv_vimeo_video id=”934432208″]

क्या है भाजपा का संकल्प पत्र:

दरअसल इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प पत्र को समझाया और कहा कि ‘पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है और इसका एक बड़ा कारण 10 वर्षों में अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर भाजपा द्वारा उतारा जाना हैं। विकसित भारत के चार मजबूत स्तम्ब है युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब इन सभी पर हमारा फोकस हैं। भाजपा का फोकस डिग्निटी ऑफ़ लाइफ पर है हमारा फोकस क्वालिटी ऑफ़ लाइफ पर हैं हमारा फोकस नौकरी पर हैं। इस संकल्प पत्र पत्र में क्वांटिटी ऑफ़ अपॉर्चुनिटी और क्वालिटी ऑफ अपॉर्चुनिटी दोनों पर बहुत जोर दिया गया हैं। संकल्प पत्र में स्टार्टअप से इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बड़ी संख्या में रोजगार बनाने की बात की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”934432562″]

क्या है गरीब के लिए मोदी की गारंटी?

मोदी की ग्यारंटी है की मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी, गरीबों के भोजन की थाली पोषण युक्त हो और उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल भी और सस्ती हो। जिससे गरीब का पेट भी भरा रहेगा और जेब भी भरी रहेगी।

[dgv_vimeo_video id=”934432733″]

मुद्रा योजना के तहत अब मिलेगा 20 लाख तक का लोन:

वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में करोड़ों लोगों को एंटरप्रेन्योर बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया हैं, करोड़ों की संख्या में इस योजना ने जॉब जनरेट किए हैं। लाखों लोगों की सफलता को देखते हुए अब भाजपा ने तय किया है की अब तक जो मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लख रुपए हुआ करती थी अब उसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने का इरादा किया है।

[dgv_vimeo_video id=”934433473″]

[dgv_vimeo_video id=”934430429″]

[dgv_vimeo_video id=”934421727″]

आज का दिन बहुत शुभ है, बोले पीएम मोदी:

संकल्प पत्र के अपने अभिवादन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है, आज नवरात्रि का छठा दिन है और ऐसा लग रहा है मानो माता कात्यायनी अपने दोनों हाथों में कमल का फूल लिए हमको आशीर्वाद दे रही है। इसके साथ ही आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती भी है जो सोने पर सुहागा जैसी है। आज भाजपा ने विकसित भारत का संकल्प पत्र देश के सामने रखा है।

संबोधन में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा:

[dgv_vimeo_video id=”934415680″]

वहीं अपने संबोधन में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ‘इस संकल्प पत्र के आधार पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके तीसरे कार्यकाल के अंदर कार्य करेंगे’

[dgv_vimeo_video id=”934416538″]

संबोधन के दौरान अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि यह संकल्प पत्र श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा का संकल्प पत्र है हमारी पार्टी ने हमेशा उनकी विचारधाराओं को आगे बढ़ाया है और आगे बढ़ाएंगे

धारा 370 पर अपनी बात कहते हुए नड्डा ने कहा कि हमने 1951 में कहा था कि इस देश में एक विधान एक निशान होना चाहिए लेकिन तब हमारे पास जनता के विश्वास की ताकत की कमी थी। लेकिन जैसे ही आपने हमें पूरी ताकत के साथ विजयश्री पर पहुंचाया हमने धारा 370 को धराशाई कर दिया।

इसके अलावा नड्डा ने कोरोना के समय दिए गए गरीबों को मुफ्त अनाज, रामलाल के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, गांव-गांव फैला सड़कों का जाल, घर-घर पहुंचे एलपीजी कनेक्शन, खुले में शौच से इजात इन सभी बातों का जिक्र भी किया।

आयुष्मान भारत की बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जब मैं 2014 में स्वास्थ्य मंत्री बना और विदेश गया तब वहां हमारे देश को एक फॉलोअर देश के रूप में देखा जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना शुरू कर 50 से 55 करोड लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ देकर आज भारत ने पूरे विश्व के सामने एक नजीर पेश की है। इसके बाद जब मैं दोबारा वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में विदेश गया तब सभी ने मुझसे आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी ली।

क्या बोले राजनाथ सिंह:

संकल्प पत्र के अपने अभिभाषण में राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने हमारे हर संकल्प को पूरा किया है चाहे वह संकल्प 2014 के संकल्प पत्र के हो या 2019 के संकल्प पत्र के हो।

राजनाथ सिंह ने बताया कि 2019 के संकल्प पत्र में हमने संकल्पित भारत सशक्त भारत की परिकल्पना की थी, इतना ही नहीं इसी संकल्प पत्र में हमने 2047 में भारत कैसा होगा इस बात का भी जिक्र किया था। हमारी पार्टी ने 2019 में जो भी संकल्प अपने संकल्प पत्र के माध्यम से जनता के सामने रखे थे उन्हें पूरा किया है, फिर चाहे वह धारा 370 का हटाना हो, नारी वंदन अधिनियम हो या रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हो, समावेशी भारत की बात हो या आत्मनिर्भर भारत की बात हो या गरीब कल्याण की बात हो हमने सभी को पूरा किया है।

आज जो संकल्प पत्र हम आपके सामने लेकर आए हैं इसमें हमारे पास तीन अलग-अलग माध्यमों से सुझाव आए थे। इसमें पहले रथ से सुझाव है दूसरा संस्थाओं और व्यक्तियों के सुझाव आए और तीसरा पार्टी संगठन और ऑनलाइन माध्यम से सुझाव भी आए। ऐसे कुल मिलाकर लगभग 15 लाख सुझाव हमारे समिति के सामने अलग-अलग माध्यमों से आए हैं। हमने इन सभी सुझावों को गंभीरता के साथ एनालिसिस कर अपनी संकल्प पत्र में समाहित किया है।

इस संकल्प पत्र के अवलोकन के दौरान मोदी सरकार के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी सरकार की पिछली कुछ उपलब्धियां को भी जनता के सामने रख सकती है जिनमें मुख्य हैं, महिलाओं को सेना में स्थाई कमीशन, पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन, जनधन खाते, स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरता हुआ भारत, विश्व की नई अर्थव्यवस्था के रूप में लगातार आगे बढ़ता हुआ भारत, डिजिटल पेमेंट सिस्टम व अन्य।

इसके अलावा भाजपा के संकल्प पत्र के अवलोकन के दौरान राम मंदिर, धारा 370, और भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार का वार, का भी जिक्र देखने को मिल सकता है।

दरअसल चुनावी मेनिफेस्टो के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 25 जनवरी 2024 को जनता से भी सुझाव मांगे थे। जिसके बाद तकरीबन पार्टी को 15 लाख से ज्यादा सुझाव आए थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सुझाव नमो ऐप के जरिए आम जनता ने पहुंचाए थे। जानकारी के अनुसार 4 लाख लोगों ने नमो ऐप के जरिए सुझाव दिए थे। वहीं इसके अलावा वीडियो के माध्यम से 11 लाख लोगों ने अपने सजेशन पार्टी तक पहुंचाए थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews