लखनऊ में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सहारा इंडिया का रियल एस्टेट ऑफिस सील, यह है मामला

लखनऊ में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सहारा इंडिया का रियल एस्टेट ऑफिस सील, यह है मामला

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट| सहारा ग्रुप (Sahara Group) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं| अब निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने पर लखनऊ जिला प्रशासन (Lucknow District Administration) ने सहारा ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है| प्रशासन ने सहारा इंडिया के रियल स्टेट के कार्यालय पर ताला डाल दिया। प्रशासन की कार्रवाई रियल स्टेट विनिमय और विकास अधिनियम अधिनियम रेरा के आदेश पर की गयी

जिला प्रशासन और रेरा की टीम अलीगंज के कपूरथला स्थित सहारा इंडिया के रियल स्टेट के ऑफिस को सील करने पहुंची. सहारा के कई हाउसिंग प्रोजेक्टस पर पैसा जमा करने पर मकान ना देने और पैसा ना वापस देने का आरोप है| हजारों लोगों ने हाउसिंग स्कीम में निवेश किया था। मगर लोगों के तय समय पर कब्जे नहीं मिले और योजनाएं भी लटक गयीं। सालों से निवेशकों का पैसा भी नहीं लौटाया गया। प्रशासन नेे चेेेेेेतावनी दी है क‍ि दो द‍िन में न‍िवेशकों का पैसा लौटाने की तैयारी नहीं की गई तो अन्‍य संपत्‍त‍ियों को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सहारा इंडिया कंपनी की ओर से भुगतान का कोई आश्वासन नहीं मिलने पर तमाम निवेशकों ने रेरा में अपील की थी। रेरा ने सुनवाई के बाद पिछले वित्तीय वर्ष में ही करीब 20.89 करोड़ रुपये बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी की थी। इसी मामले में रेरा ने कार्यालय सील करने का आदेश दिया था। बुधवार को ऑफिस सील करने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews