EPFO: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ब्याज दर घटी, केन्द्र ने दी मंजूरी, जानें कब खाते में आएगा पैसा?

salary hike

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है।सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के बाद अब केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.1 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है।40 साल में यह पहला मौका होगा जब 6 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को पीएफ पर इतना कम ब्याज मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP पंचायत और निकाय चुनाव से पहले बड़ी तैयारी, हटाए जाएंगे कई जिलों के SP-ASP और DSP

दरअसल, बीते महीनों गुवाहटी में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT Meeting ) ने  फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय की थी, जिसे वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।EPFO के कार्यालय के आदेश के मुताबिक श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना के हर सदस्य को 8.1 फीसदी ब्याज दर क्रेडिट करने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी की जानकारी दी है। श्रम मंत्रालय ने सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था।

सरकार की मंजूरी के बाद ईपीएफओ कर्मचारियों के खाते में तय ब्याज दर जमा करना शुरू करेगा। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा भेजा जा सकता है। इसका लाभ 6 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाता धारकों को मिलेगा।यह चार दशक में सबसे कम ब्याज दर है। इससे पहले मार्च में ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.5 फीसद से 8.1 फीसद करने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़े.. हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, पदोन्नति पर लगी रोक हटी, अधिसूचना जारी, मिलेगा लाभ

बता दे कि पिछले फिस्कल ईयर में PF पर 8.5% ब्याज मिल रहा था, जो अब 8.1% हो गई है। इससे पहले 2020-21 EPF दर 8.5 फीसदी (PF Interest Rate), 2018-19 में 8.65 प्रतिशत और 2017-18 में 8.55 प्रतिशत थी। केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 (31 मार्च, 2022 को समाप्त) के लिए ईपीएफ मेंबर के खातों में ईपीएफ जमा पर 8.10 प्रतिशत सालाना ब्याज दर जमा करने की सिफारिश की थी,जिसे मंजूरी दे दी गई है।

ऐसे चेक करें बैलेंस

Umang APP- अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर के जरिए Umang App को डाउनलोड करें।अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और एप में लॉगिन करें। टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं। यहां EPFO विकल्प को सर्च करके क्लिक करें।यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।

EPFO-EPFO की वेबसाइट पर लॉग इन कर ई-पासबुक पर क्लिक करें। ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज  पर आ जाएंगे।जहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा और फिर नया पेज खुलेगा और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews