“AAP” का बड़ा फैसला, हरभजन सिंह होंगे पंजाब से राज्य सभा उम्मीदवार!

“AAP” का बड़ा फैसला, हरभजन सिंह होंगे पंजाब से राज्य सभा उम्मीदवार!

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  पंजाब में सरकार बनाते ही आप आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। आप (AAP) ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को राज्य सभा (Rajya Sabha) भेजने का फैसला लिया है। पार्टी ने इस बारे में फैसला ले लिया है। कहा ये भी जा रहा है कि हरभजन सिंह को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी दो जा सकती है।

हरभजन सिंह को पार्टी द्वारा राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया है।  बता दें कि इस महीने के आखिर तक आम आदमी पारी (AAP) को पांच सीटें मिलने वाली हैं  और पार्टी ने इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आज तय कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP : सीएम शिवराज के नाम एक नया रिकॉर्ड, BJP की तरफ से रहे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री

हरभजन के नाम को आगे लेकर आने के पीछे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उन बयानों को माना जा रहा है जिसमें उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने की बात प्रचार के दौरान कही थी। जब से AAP ने पंजाब में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाये जाने की बात कही है तभी से सबसे ऊपर नाम हर भजन सिंह का नाम चल रहा है।  सूत्र बताते हैं कि जल्दी ही इसकी अधिकृत घोषणा हो जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP Weather : प्रदेश के इन जिलों में 2 दिनों तक लू का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

अच्छे दोस्त हैं भगवंत मान और हरभजन 

हरभजन और मुख्यमंत्री भगवंत मान को जानने वाले  बताते है कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। पंजाब में आम आदमी की जीत पर हरभजन सिंह ने भगवंत मान को दोस्त कहकर ही बधाई दी थी।

ये भी पढ़ें – MP News: सीएम शिवराज होलिका दहन में नहीं करेंगे इस साल लकड़ियों का इस्तेमाल..

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews