किसानों के विरोध के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला, केंद्रीय मंत्री ने की ये घोषणा

किसानों के विरोध के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला, केंद्रीय मंत्री ने की ये घोषणा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब और हरियाणा में धान खरीदी को 11 अक्टूबर से टालने के अपने फैसले को मोदी सरकार को वापस लेना पड़ा है।  किसानों के विरोध के बाद सरकार ने यू टर्न लेते हुए कल 3 अक्टूबर से धान खरीदी करने की घोषणा की है।

किसानों के विरोध के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Chaubey) से मुलाकात की।  दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने धान खरीदी की घोषणा की जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चे ने विरोध प्रदर्शन ख़त्म कर दिया।

ये भी पढ़ें – नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ, कपिल शर्मा ने ऐसे किया याद

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से मुलाकात करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि मानसून में देरी के कारन केंद्र सरकार ने धान और बाजरे की खरीदी को 1 अक्टूबर से टालकर 11 अक्टूबर किया था।

ये भी पढ़ें – नवरात्रि के व्रत में शामिल करें साबूदाना, सेहत के लिए होता है फायदेमंद

दरअसल धन की खरीदी में देरी के कारण पंजाब और हरियाणा (Punjab And Hariyana) में किसानों ने शनिवार को कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने पंजाब और हरियाणा सरकार के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के आवासों का घेराव किया और जिला आपूर्ति कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें – Gandhi Jayanti : यहां है देश का इकलौता गांधी मंदिर! गांधीजी के साथ होती है भारत माता की पूजा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews