राज्य सरकार का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य विभाग में 1500 पदों पर होगी भर्ती, स्कूल चुन सकेंगे अपनी यूनिफॉर्म का रंग

recruitment in health department

Important decisions of Himachal Pradesh cabinet : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ के 1500 पद भरे जाएंगे। धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया है। इसी के साथ कई और अहम फैसले भी लिए गए। कैबिनेट में स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी गई, साथ ही राजीव गांधी स्वरोजगार योजना की ड्राफ्ट अधिसूचना को भी स्वीकृति दी गई है।

कैबिनेट बैठक में अहम फैसले

कैबिनेट बैठक में फैसला हुआ कि राज्य चयन आयोग के माध्यम से पायलट आधार पर ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट की भर्ती की जाएगी। इसी के साथ स्वरोजगार योजना को भी मंजूरी मिली है और अब सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही इंग्लिश मीडियम पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में में नए सिरे से बनाए गए राज्य चयन आयोग को सरकार ने पहली भर्ती दी है। इसके तहत ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट की भर्तियां की जाएंगी।

नए सिरे से बना है राज्य चयन आयोग

बता दें कि बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग को पेपर लीक मामले के बाद बंद कर दिया गया था और इसके बाद अब नए सिरे से राज्य चयन आयोग का गठन किया गया है। फिलहाल यहां अध्यक्ष और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की दई है लेकिन प्रदेश के शीतकालीन सत्र के दौरान हुई कैबिनेट बैठक में ये महत्वपूर्ण फैसला लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग में पंद्रह सौ पद की भर्ती आयोग के माध्यम से की जाएगी। वहीं शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्कूल अपने स्टूडेंट्स के लिए अपनी पसंद के रंग की यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews