केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, कुमार विश्वास को Y श्रेणी की सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, कुमार विश्वास को Y श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब कुमार विश्वास CRPF के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kerjiwal) के पुराने साथी, आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य, प्रसिद्द कवि कुमार विश्वास द्वारा अरविन्द केजरीवाल पर खालिस्तानी समर्थक होने के आरोपों के बाद से केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर समीक्षा कर रही थी।

ये भी पढ़ें – Bollywood के कुछ एक्टर्स जो अपने लुक्स से सभी को हैरान कर चुके हैं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुमार विश्वास की सुरक्षा  की समीक्षा के बाद आज शनिवार को उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा दे दी।  Y श्रेणी की सुरक्षा में CRPF का कवर होता है।

ये भी पढ़ें – MPPSC : राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2020 का कार्यक्रम घोषित, 235 पदों पर होनी है भर्ती, उम्मीदवार यहां करें डाउनलोड

क्या होती है Y श्रेणी की सुरक्षा

Y श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं।  इसमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षा गार्ड) भी होते हैं।  इसके अलावा एक या दो कमांडो और पुलिसकर्मी होते हैं।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 21 मार्च से, 400 खिलाड़ी होंगे शामिल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews