नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब कुमार विश्वास CRPF के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kerjiwal) के पुराने साथी, आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य, प्रसिद्द कवि कुमार विश्वास द्वारा अरविन्द केजरीवाल पर खालिस्तानी समर्थक होने के आरोपों के बाद से केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर समीक्षा कर रही थी।
ये भी पढ़ें – Bollywood के कुछ एक्टर्स जो अपने लुक्स से सभी को हैरान कर चुके हैं
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा के बाद आज शनिवार को उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा दे दी। Y श्रेणी की सुरक्षा में CRPF का कवर होता है।
ये भी पढ़ें – MPPSC : राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2020 का कार्यक्रम घोषित, 235 पदों पर होनी है भर्ती, उम्मीदवार यहां करें डाउनलोड
क्या होती है Y श्रेणी की सुरक्षा
Y श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं। इसमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षा गार्ड) भी होते हैं। इसके अलावा एक या दो कमांडो और पुलिसकर्मी होते हैं।
