खुशखबरी : हजारों आशा कार्यकर्ताओं को मिली सौगात, मानदेय में वृद्धि, राशि भी स्वीकृत, फरवरी से खाते में बढ़कर आएगी इतनी सैलरी

honorarium hike

Asha workers Salary Hike 2024 : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के बाद अब केरल सरकार ने हजारों आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। लोकसभा चुनाव से पहले केरल सरकार ने 26 हजार आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1 हजार की वृद्धि की है।नई दरें दिसंबर 2023 से लागू होंगी।

मानदेय में 1000 रुपए की वृद्धि, फरवरी से बढ़कर आएगी सैलरी

राज्य के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी और फरवरी महीने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के वेतन वितरण के लिए कुल 31.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।इससे राज्य में आशा कार्यकर्ताओं का पारिश्रमिक सात हजार रुपये तक बढ़ जाएगा और 26,126 आशा कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर 2023 से प्रभावी होगी।

आशा कार्यकर्ताओं को मिलती है 2000 रुपए प्रोत्साहन राशि

केंद्र आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन के रूप में सिर्फ 2000 रुपये प्रदान करता है। अतिरिक्त प्रोत्साहन भी अतिरिक्त गतिविधियां करने पर ही मिलते हैं।इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर आरोप भी लगाया और कहा कि केरल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) गतिविधियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा आवंटित राशि तीन महीने से उपलब्ध नहीं कराई गई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/ सहायिकाओं के वेतन में भी वृद्धि

  • गौरतलब है कि हाल ही में जनवरी अंत में केरल सरकार ने राज्य की 60,232 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1 हजार की वृद्धि है, जिसकी नई दरें दिसंबर 2023 से लागू होगी, जिसका लाभ फरवरी से मिलना शुरू होगा। इसका लाभ उन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा जो 10 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रही हैं, वही अन्य लोगों के वेतन में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।
  • वर्तमान में राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को क्रमशः 12,000 रुपये और 8,000 रुपये का मासिक वेतन मिलता है जिसमें 1000 की वृद्धि होगी।।बता दे कि राज्य में एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के तहत 33,115 आंगनवाड़ी केंद्र हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews