बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात, 100 यूनिट तक बिजली खर्च पर मिलेगी इतनी सब्सिडी, 11 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय जिलों में हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को राज्य सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी।
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात, 100 यूनिट तक बिजली खर्च पर मिलेगी इतनी सब्सिडी, 11 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

Uttarakhand electricity Consumer: उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने नवरात्री दशहरे से पहले बड़ी सौगात दी है। सीएम धामी ने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को 50 फीसदी की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इससे 11लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

दरअसल, उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में प्रतिमाह 100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की, जिसमें उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह मानक 200 यूनिट तक होगा। यह सुविधा 01 किलोवाट तक विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी।इस योजना का लाभ लगभग 11 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा।इस ऐलान के बाद जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

राज्य सरकार देगी 50 फीसदी सब्सिडी

इस मौके पर सीएम ने कहा प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय जिलों में हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को राज्य सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी।राज्य के सतत विकास के लिए सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं से विद्युत आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में और सुधार होगा। उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार बढ़ेगा। राज्य की आर्थिकी को और मजबूत आधार मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews