इन कर्मचारियों को तोहफा, 8 प्रतिशत तक बढ़ेगा वेतन, बोनस का भी लाभ, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

बैठक में फैसला लिया गया है कि NHM झारखंड के अधीन कार्यरत सभी कर्मियों को परफॉरमेंस के आधार पर एनुअल इंक्रीमेंट मिलेगा। परफॉरमेंस के आधार कर्मियों को अधिकतम 8% और न्यूनतम 5 % एनुअल इंक्रीमेंट दिया जाएगा।
Employees Salary hike News

NHM Employees Salary : झारखंड के एनएचएम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में कार्यरत 12000 कर्मचारियों की अनुबंध अवधि को मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही इंक्रीमेंट का जाएगी। इसका लाभ प्रखंड, जिला एवं राज्य मुख्यालय स्तर पर कार्यरत सभी कर्मियों को दिया जाएगा। इधर, NHM झारखंड के अधीन कार्यरत ऐसे कर्मी जिनका मानदेय 15000 से अधिक है, उन्हें अब EPF का लाभ भी दिए जाने की तैयारी है।

इंक्रीमेंट में वृद्धि, बोनस का भी लाभ

  • दरअसल, हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड रूरल हेल्‍थ मिशन सोसायटी के एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में फैसला लिया गया है कि NHM झारखंड के अधीन कार्यरत सभी कर्मियों को परफॉरमेंस के आधार पर एनुअल इंक्रीमेंट मिलेगा। परफॉरमेंस के आधार कर्मियों को अधिकतम 8% और न्यूनतम 5 % एनुअल इंक्रीमेंट दिया जाएगा। प्रधान सचिव ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए है।
  • आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन कर्मियों को विगत 3-5 वर्षों तक कार्य के आलोक में 10% बोनस मिला था, उन्हें 5 वर्ष पूरा होने पर शेष 5% देय होगा। 5 वर्ष पूरा होने पर जिन्हें 15% बोनस मिल चुका है उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। जिन कर्मियों के द्वारा NHM में ही एक पद से दूसरे पद पर योगदान दिया गया है, उन्हें नए पद में कार्यरत अवधि के अनुसार बोनस मिलेगा। पद विशेष पर योगदान की तिथि को कट ऑफ डेट माना जाएगा।
  • NHM कर्मियों को भारत सरकार द्वारा अनुमोदित शर्त आधारित 3 वर्ष से ज्यादा समय से कार्यरत अनुबंध कर्मियों को 10-15% एक्सपीरिएंस बोनस देने की स्वीकृति दी है।  1 ही पद में 3 साल से अधिक समय से कार्यरत हैं, उन्हें उनके अनुभव के आधार पर बोनस देय होगा, जिसमें 3 से 5 साल पुराने कर्मियों को बेस सैलरी का 10% और 5% से अधिक पुराने कर्मियों को बेस सैलरी का 15 प्रतिशत।

कर्मचारियों को अब EPF का लाभ देने की तैयारी

एनएचएम, झारखंड के अधीन कार्यरत ऐसे कर्मी, जिनका मानदेय 15 हजार से अधिक है, उन्हें अब ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) का लाभ भी दिए जाने की तैयारी है।इसके लिए मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देश के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक ने NHM के तहत कार्यरत उक्त कर्मियों को EPF लाभ देने के लिए भविष्य निधि आयुक्त से ब्योरा मांगा है।संभावना है कि इस पर भी जल्द फैसल हो सकता है।

विभिन्न पदों पर कार्यरत है 12000 कर्मी 

गौरतलब है कि नेशनल हेल्थ मिशन, झारखंड के तहत अनुबंध आधारित विभिन्न पदों पर लगभग 12000 कर्मी कार्यरत हैं। उक्त 12000 कर्मियों में से लगभग 5000 ऐसे कर्मी, जिनका मानदेय 15000 तक है। जबकि, 7000 कर्मचारी ऐसे हैं, जिनका मानदेय 15000 से अधिक है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews