आईपीएस अफसरों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, बनेंगे आईजी-डीआईजी, प्रक्रिया शुरू

bjp-complaint-against-narsinghpur

UP IPS Promotion 2024 : उत्तर प्रदेश के आईपीएस अफसरों के लिए खुशखबरी है।यूपी कैडर के वर्ष 1999, 2006, 2010 बैच के आईपीएस अफसरों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। खबर है कि नए साल में योगी सरकार द्वारा इन अफसरों को एडीजी, आईजी और डीआईजी पर प्रमोट किया जाएगा, इसके लिए गृह विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।

ये अफसर बनेंगे आईजी से एडीजी

खबर है कि 1999 बैच के आईपीएस और प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा एवं गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनात डॉ. संजीव गुप्ता को आईजी से एडीजी बनाया जाएगा, वही 2006 बैच के अब्दुल हमीद, शलभ माथुर, धर्मेंद्र सिंह, एलआर कुमार, आकाश कुलहरि, डॉ. मनोज कुमार, मोहित गुप्ता, हैप्पी गुप्तन को डीआईजी से आईजी बनाया जाएगा।बैच के आईपीएस और एसटीएफ के डीआईजी अनंत देव दिसंबर में रिटायर हो जाएंगे।

ये बनेंगे डीआईजी

इसके अलावा 2010 बैच के वैभव कृष्ण, कलानिधि नैथानी, गौरव सिंह, प्रभाकर चौधरी, संजीव त्यागी, शगुन गौतम, पूनम,कुंतल किशोर, हरीश चन्द्र, सत्यार्थ अनिरुद्ध, सतेंद्र कुमार, शिव हरि मीना, राहुल राज, शफीक अहमद, राधेश्याम, कल्पना सक्सेना, सुरेश्वर, रामजी सिंह यादव, संजय सिंह, राम किशन, राकेश पुष्कर, मनोज कुमार सोनकर, कुलदीप नारायण, मनीराम सिंह, किरण यादव, प्रमोद कुमार तिवारी, शहाब रशीद खान, एस आनंद शहीद कई अन्य अधिकारियों को एसपी से डीआईजी पद पर पदोन्नति मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews