60 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को मिली सौगात, वेतन में भारी वृद्धि, अब खाते में बढ़कर आएगी इतनी सैलरी

salary news

Anganwadi workers Salary Hike 2024 : बिहार और हरियाणा के बाद अब केरल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है।लोकसभा चुनाव से पहले केरल सरकार ने हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1 हजार की वृद्धि की है।नई दरें दिसंबर 2023 से लागू होंगी।

60 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को होगा लाभ

दरअसल, राज्य सरकार ने 60,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सौगात देते हुए वेतन में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की। वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने बताया कि इसका लाभ उन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा जो 10 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रही हैं, वही अन्य लोगों के वेतन में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।

वेतन में होगी इतनी वृद्धि, नई दरें दिसंबर से लागू

वर्तमान में राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को क्रमशः 12,000 रुपये और 8,000 रुपये का मासिक वेतन मिलता है, जिसमें 1000 रुपए तक की वृद्धि की जाएगी। इस वेतन वृद्धि का लाभ राज्य की कुल 60,232 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा। नई दरें 1 दिसंबर, 2023 से लागू होंगी और फरवरी से वेतन में वृद्धि देखने को मिलेगी।बता दे कि राज्य में एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के तहत 33,115 आंगनवाड़ी केंद्र हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews