खुशखबरी : दशहरे से पहले इन कर्मियों को मिला तोहफा, मानदेय में वृद्धि, अब खाते में आएगी इतनी राशि

employees news

Employees Honorarium Hike : हिमाचल प्रदेश के जलवाहकों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने दशहरे से पहले अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। हिमाचल सरकार ने शिक्षा विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम जलवाहकों के मानदेय में वृद्धि कर दी है। कर्मचारियों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सीएम ने बजट सत्र में की थी घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  बीते महीनों सीएम खविंदर सिंह सुख्खू ने बजट सत्र में जलवाहकों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसे दशहरे से पहले पूरा करते कर दिया गया है।जलवाहकों के मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि की गई है, जिसके बाद पार्ट टाइम जलवाहकों को अब 3900 रुपये की जगह 4400 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इससे करीब 2200 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

नियमितिकरण का भी मिलेगा लाभ

बता दे कि इससे पहले राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले 2200 पार्ट टाइम व दैनिक वेतनभोगी जलवाहक कर्मियों को नियमित करने का फैसला किया था। इसके तहत 31 मार्च, 2023 और 30 सितम्बर, 2023 तक 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पार्ट टाइम व दैनिकभोगी वेतन जलवाहक नियमित किए जाएंगे।खास बात ये है कि इसमें पार्ट टाइम यानी अंशकालिक श्रमिकों के साथ-साथ बतौर दैनिक वेतनभोगी का कार्यकाल भी शामिल किया गया है।वही इन जलवाहकों को वरिष्ठता के आधार पर चतुर्थ कर्मचारी के पदों पर तैनाती के आदेश भी दिए गए थे।

इन विभाग के कर्मचारियों का भी बढ़ा मानदेय

बता दे कि हाल ही में बैठक सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भी एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी ।इसमें जल शक्ति विभाग के जल रक्षकों, बहु उद्देशीय कार्यकर्ताओं, पैरा फिटर और पैरा पम्प ऑपरेटर के मानदेय में भी 500 रुपये की वृद्धि की गई है।राज्य सरकार ने इन कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर 5,000 रुपये, 4400 रुपये, 6,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया, इस संबंध में भी जल्द आदेश जारी किए जाने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews