शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बैठक में कई प्रस्ताव पर लगी मुहर, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी, अप्रैल से मिलेगा लाभ

pm awas amount

Teacher Employees salary hike :  यूपी के संविदा शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। यूपी शासन के आदेश पर सोमवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके तहत अब महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत संविदा शिक्षक की पदोन्नति की गई है, अब वे असिस्टेंट प्रोफेसर संविदा कहलाएंगे।

57700 वेतन निर्धारित

इतना ही नहीं उनका वेतन अब 57 हजार 700 रुपये निर्धारित किया गया है। नई दरें एक अप्रैल 2023 से प्रभावी होंगी। परिषद के इस फैसले से संविदाकर्मियों के मानदेय में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी। वही ऐसे संविदा शिक्षकों को अब असिस्टेंट प्रोफेसर संविदा कहा जाएगा।

प्रोत्साहन योजना शुरू, मिलेंगे 51000 तक पुरस्कार

इसके अलावा कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की आपात बैठक में काशी विद्यापीठ की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए भी विश्वविद्यालय ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत प्रथम पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले को 41 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार जीतने पर 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।वही टीम को जिताने में व्यक्तिगत योगदान देने वाले खिलाड़ी को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

बैठक में ये भी हुए फैसले

इसके अलावा कार्यपरिषद ने अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई है। बैठक में वित्त समिति की 23 जनवरी को हुई बैठक में लिए गए निर्णय का अनुमोदन हुआ। इसके साथ ही पुनरीक्षित आय-व्यय 2022-23 एवं अनुमानित आय-व्यय 2023-24 का अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त 2021-22 की बैलेंस शीट का भी अनुमोदन हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews