कर्मचारियों-शिक्षकों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, पदोन्नति का रास्ता साफ, डीपीसी की बैठक में सहमति

officer Promotion

Employees Promotion 2023 : हरियाणा के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। राजकीय बहुतकनीकी कॉलेजों में सेवारत करीब 165 शिक्षकों को जल्द पदोन्नति का लाभ मिलने वाला है।खबर है कि दिसंबर में हुई डीपीसी की बैठक में ग्रुप बी से ग्रुप ए में पदोन्नत करने के लिए 165 शिक्षकों की संस्तुति की है। अब इसकी अधिसूचना के साथ अंतिम मोहर लगना बाकी है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लेक्चरर से सीनियर लेक्चरर के पद पर पदोन्नति देने के लिए डिपार्टमेंटल प्रमोशनल कमेटी (डीपीसी) गठित की गई थी। नियमानुसार हरियाणा के सरकारी बहुतकनीकी कॉलेजों में लेक्चरर की नियुक्ति पश्चात 6 साल का कार्यकाल पूरा करने पर इन्हें प्रमोशन ड्यू होती है और इसकी बैठक तीन माह में एक बार होनी चाहिए, लेकिन दिसंबर 2019 के 36 माह बाद 20 दिसंबर 2022 में इसकी बैठक हुई।खबर है कि डीपीसी ने इस बैठक में ग्रुप बी से ग्रुप ए में पदोन्नत करने के लिए 165 लेक्चरर की संस्तुति की है। हालांकि अभी अंतिम मोहर लगना बाकी है।

इस तरह मिलता है पे स्केल

अगर इस फैसले पर मुहर लगती है तो साल 2000 और 2004 में भर्ती हुए करीब 100 लेक्चरर और 2004 के बाद के 65 शिक्षकों को 2023 में पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इसके बाद उनके पे स्केल में भी इजाफा होगा। नियमानुसार, लेक्चरर को नियुक्ति के समय 5400 ,6 साल पूरा करने के बाद 6000, 12 साल के बाद 7600 और 17 साल के बाद 8000 स्केल सभी को दिया जाता है। अब इन्हें कितना पे स्केल दिया जाता है यह तो अधिसूचना जारी होने के बाद ही पता चलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews