शिक्षकों को CM का बड़ा तोहफा, मिलेगा संशोधित वेतनमान का लाभ, जुलाई में जारी होगी अधिसूचना

employees news

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए गुड न्यूज है। जल्दी ही सभी को यूजीसी संशोधित वेतनमान का लाभ मिलेगा, जुलाई में इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी घोषणा की है।इसका लाभ करीब 3000 प्राध्यापकों को मिलेगा।बता दे कि पंजाब सरकार 25 जून को यूजीसी पे स्केल लागू करने की घोषणा कर चुकी थी। समिति शिक्षकों को 1 जनवरी, 2016 से यूजीसी पे स्केल का लाभ देने की मांग कर रही है।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 10 शासकीय कर्मचारी निलंबित, 3 की सेवा समाप्त, 9 को शोकॉज नोटिस

दरअसल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देवसदन मंडी के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों के अध्यापकों को संशोधित यूजीसी वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की है और इस सन्दर्भ में एक माह के भीतर अधिसूचना जारी की जाएगी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अध्यापकों को वेतनमान 2016 से रिव्यू नहीं हुआ है, इसके लिए प्रदेश भर में अध्यापकों के प्रतिनिधि उनसे मिले हैं और अपनी मांग रखी है। इसलिए आज इस ऐतिहासिक अवसर पर महाविद्यालय व विश्व विद्यालय के अध्यापकों को संशोधित यूजीसी पे-स्केल देने का ऐलान करता हूं।

यह भी पढ़े… Vyapam 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 3 जुलाई को होगी ये परीक्षाएं, ये रहेंगे नियम

उन्होंने कहा कि पहले जहां प्रदेश में चार लाख लोगों को पेंशन मिलती थी, वहीं आज उनकी सरकार में सात लाख लोगों को पेंशन मिल रही है। सरकार बेशक आर्थिक तंगी में है, लेकिन जिसका जो हक है, सरकार वह जरूर देगी।सीएम के ऐलान के बाद शिक्षा विभाग प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।इसके बाद इसे कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद लागू किया जाएगा।प्रदेश में विश्वविद्यालयों के 1000 व महाविद्यालयों के करीब 2000 शिक्षकों को यूजीसी पे-स्केल का लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews