15 अगस्त से पहले कर्मचारियों को तोहफा, मानदेय में 3500 की वृद्धि ,अगस्त में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

MP NEWS

रांची, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुए फैसले के बाद झारखंड के जिलों, प्रखंडों में कार्यरत 5400 मनरेगा कर्मचारियों (MNREGA Employees) के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गयी है।इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP: रविवार से फिर चलेगी जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी, 18 अगस्त तक 10 ट्रेनें रद्द, देखें शेड्यूल-रूट

खास बात ये है कि इस संविदा राशि में नियत क्षेत्र भ्रमण भत्ता एवं मोबाइल रिचार्ज भत्ता भी शामिल किया गया है। सभी क्षेत्रीय मनरेगा कर्मचारियों के मासिक मानदेय का व्यय मनरेगा अंतर्गत केंद्रांश के रूप में मिले 6 प्रतिशत प्रशासनिक मद से किया जायेगा। मनरेगा अंतर्गत क्षेत्रीय स्तर पर संविदा के आधार पर कार्यरत पदाधिकारियों, कर्मियों के मानदेय में संशोधन से संबंधित पूर्व में निर्गत सभी आदेश, संकल्प को संशोधित किया गया है।

जारी संकल्प के अनुसार…

  • ग्राम रोजगार सेवकों में पांच साल तक के अनुभव वाले के मानदेय में 7500 रुपये मासिक में 3500 रुपये।
  • 5 से 10 साल तक के अनुभव वाले के मानदेय 8500 रुपये में 2500 रुपये तक की वृद्धि । यह सीमा दस साल से अधिक अनुभव वाले के लिए भी रखी गयी है।
  • रोजगार सेवकों को दो ही तरह के मानदेय अनुभव के आधार पर 11 हजार और 12 हजार रुपये मासिक रखा गया है।
  • लेखा सहायक व कंप्यूटर सहायक के मानदेय में भी 4 हजार से अधिक की वृद्धि ।
  • कनीय अभियंताओं में भी 1500 रुपये के आसपास व सहायक अभियंताओं में 2800 रुपये तक बढ़ोतरी की गयी है।
  • बीपीओ के पद में भी 3500 रुपये के आसपास बढ़ोतरी की गयी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews