इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, अब खाते में आएंगे 15000

MP NEWS

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। Honorarium Hike: उत्तराखंड के देहरादून जिले की नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों के मानदेय का तोहफा मिला है। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में आउटसोर्सिंग पदों पर तैनात पर्यावरण मित्रों के वेतन में वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़े..MPPEB MPTET 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा पर नई अपडेट, रद्द हो सकती है परीक्षा! जानें कारण?

कर्मचारियों को अब प्रति दिन लगभग 500 रुपये का भुगतान किया जाएगा। नगर पालिका बोर्ड में सर्वसम्मति से इस माह से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन देने का निर्णय लिया गया।इस माह से पर्यावरण मित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा।

बोर्ड के इस फैसले के बाद पर्यावरण हितैषी का वेतन अब नौ हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।इस दौरान पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं बीते अप्रैल के आय-व्यय की पुष्टि की गई।बैठक में अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, सभासद मीनू समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े..MP के युवाओं के लिए आखिरी मौका, 1222 पदों पर होगी भर्ती, 30 मई से पहले करें अप्लाई

वही शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के आठ साल पूर्ण होने पर पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया और कहा कि स्वच्छ भारत अभियान पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है और इसमें पर्यावरण मित्र अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews