इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 8% की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी

employees news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।Salary Hike. इन दिनों देशभर मे कर्मचारियों-अधिकारियों (Employees-Officer) की सैलरी बढ़ाने का सिलसिला जारी है।राज्यों और केन्द्र सरकार के बाद अब भारत की सबसे बड़ी घरेलू  विमानन कंपनी इंडिगो (Domestic airline Indigo) ने अपने पायलेटों की सैलरी में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2022 से लागू होगी।पिछले 2 सालों में आर्थिक संकट के चलते कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की थी।

यह भी पढ़े.. IMD Alert : बदला मौसम, 8 राज्यों में बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट, 12 राज्य में हीटवेव की चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इंडिगो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उड़ान संचालन) असीम मित्रा ने एक विज्ञप्ति में कहा उड़ान सेवाओं के अब निरंतर रूप से शुरू होने के साथ… मुझे अपने सभी पायलटों के वेतन में आठ प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह एक अप्रैल से लागू होगी। उम्मीद है कि हम संचालन में कोई और रुकावट नहीं देखेंगे और 1 नवंबर से वेतन में अतिरिक्त 6.5 प्रतिशत संशोधन को लागू करने की भी योजना बना रहे हैं। ह्यूमन रिसोर्सेज टीम आने वाले हफ्तों में संशोधित सैलरी स्ट्रक्चर की जानकारी देगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिगो की अप्रैल के महीने में 150 अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान शुरू करने की योजना है।बिज़नेस या अन्य कामकाज संबंधी यात्रियों की संख्या में तेजी के साथ ही घरेलू यात्रियों की संख्या भी कोविड-19 पूर्व स्तर के 80-85 फीसदी तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़े.. MP: आज से मैहर रुकेगी 16 सुपरफास्ट ट्रेनें, 4 अप्रैल से चलेगी ये स्पेशन ट्रेन, ये गाड़ियां रद्द

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इसके अलावा निजी क्षेत्र की एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (Airline company SpiceJet) ने अपने कैप्टन श्रेणी के अधिकारियों के वेतन में 10 फीसदी, फ्लाइट ऑफिसरों की सैलरी में 15 फीसदी और ट्रेनर्स के वेतन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है।एक रिपोर्ट की मानें तो स्पाइसजेट ने पिछले दो साल के दौरान कर्मचारियों के वेतन में जोरदार कटौती की थी और कईयों की छंटनी भी की थी, लेकिन अब गाड़ी के पटरी पर आते ही वापस वेतन को बढ़ाया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews