हजारों पेंशनरों को बड़ा तोहफा, पेंशन की दूसरी किस्त जारी, खाते में आएगी 6000 तक राशि

pensioner pension

रायबरेली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हजारों पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन के तहत 26.87 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इसका लाभ 84168 पेंशनरों को मिलेगा। इधर, राज्य शासन ने शेष पेंशनरों को जल्द ही जल्द आधार सत्यापन कराने का आदेश दिया है, जिससे उनको भी पेंशन दी जा सकें।

यह भी पढ़े..MP Govt Jobs 2022: 700 से ज्यादा अलग अलग पदों पर निकली है भर्ती, 15 नवंबर से पहले करें apply, जानें आयु पात्रता

समाज कल्याण निदेशालय ने इस माह पेंशनरों को तीन-तीन महीने की दूसरी किस्त भी जारी कर दी है। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के तहत 78761 पेंशनरों को दूसरी किस्त के 3000-3000 रुपये दिए गए हैं।वही सितंबर में पहली किस्त से वंचित 5407 पेंशनरों को 6000-6000 हजार रुपये पेंशन के रूप में खातों में भेजे गए हैं। इस तरह अक्टूबर में कुल 84168 पेंशनरों के खाते में पेंशन जारी की गई है।

पिछले महीने भी 78761 पेंशनरों को तीन-तीन महीने की पेंशन दी गई थी शासन ने शेष पेंशनरों को जल्द ही जल्द आधार सत्यापन कराने का आदेश दिया है, जिससे उनको भी पेंशन दी जा सकें।बता दे कि राज्य की योगी सरकार द्वारा इन्हें तीन-तीन माह की पेंशन एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से यानी तीन हजार रुपये प्रति तिमाही खातों में भेजी जाती है।

यह भी पढ़े..किसानों के लिए अच्छी खबर, 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, घर बैठे मिलेगा टोकन, ऐप लॉन्च

बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पेंशन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण जरूरी कर दिया गया है, ऐसे में जिन भी पेंशनरों ने अभी तक आधार प्रमाणीकरण नहीं करवाया है, वे 31 अक्टूबर से पहले करवा लें, अन्यथा पेंशन अटक या रुक सकती है। इसके बाद जो लाभार्थी रह जाएंगे, उन्हें पेंशन योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews