Tamil Nadu: सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 11 शव बरामद, बिपिन रावत की हालत गंभीर

तमिलनाडु हेलीकॉप्टर

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट। तमिलनाडु (Tamilnadu) से बड़ी खबर मिल रही है।यहां नीलगिरी जिले के कुन्नूर में आज 8 दिसंबर 2021 बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना का एक हेलीकॉप्टर बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त (Tamil Nadu Helicopter Crash) हो गया और 11 की मौत हो गई। आग लगने के चलते शव बुरी से जल गए है। वही चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।वही पूरे हादसे की जांच के आदेश दिए गए है।

इस हादसे के बाद पीएम मोदी ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है वही रक्षा मंत्री इस पूरे हादसे पर गुरुवार 9 दिसंबर 2021 को बयान देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे है। वे स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले उन्होंने रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। अब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है,  ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ संसद में इस हादसे के बारे जानकारी देंगे। एयरफोर्स चीफ वी आर चौधरी ने पालम से कुन्नूर के लिए रवाना हुए है।फिलहाल राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. मालदीव में है हनीमून मनाने का प्लान, बैग में रखना न भूलें ये आठ चीजें

जानकारी के मुताबित, इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत औऱ उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 उच्च अधिकारी सवार थे, जो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, तभी बीच में हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिडेर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एन के गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, L/NK विवेक कुमार, L/NK बी साय तेजा, हवलदार सतपाल आदि सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। वायरल वीडियो में हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है। ये हादसा कैसे हुआ अभी तक स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: आज 14 पॉजिटिव, 20 दिन में 302 केस, CM बोले- जनवरी में तीसरी लहर के आसार

हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद शुरू कर दी।वही एयरफोर्स के अफसरों के भी जल्द पहुंचने की खबर आ रही है। जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) की स्थिति के बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी संभाली है। वही रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे है।

हादसे के बाद सामने आई प्रतिक्रिया

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह सुनकर दुख हुआ कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैं घटना के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा हूं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा है कि इस हादसे से स्तब्ध हूं, उस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत जी भी मौजूद थे। सभी की सुरक्षा की कामना करता हूं।

  • सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा है कि ये बहुत ही दुखद दुर्घटना है। मुझे बहुत बुरा लग रहा है. पहाड़ी क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर के लिए चुनौती रहती ही है। बताया गया है कि जिस समय ये हादसा हुआ तब ममता बनर्जी मालदा में एक बैठक कर रही थीं।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि सीडीएस रावत, उनके परिवार और बाकी लोगों की सुरक्षा की भगवान से कामना करता हूं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews