बाबुल सुप्रियो ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान, हाल ही में मोदी कैबिनेट से हटाए गए थे

बाबुल सुप्रियो ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान, हाल ही में मोदी कैबिनेट से हटाए गए थे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (West Bengal 2021) से बड़ी खबर मिल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बंगाल में बीजेपी के बड़े नेता बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कहा है कि बीजेपी छोड़ रहा हू, लेकिन इसका मतलब ये नही है कि वे किसी दूसरी दल में जा रहे है। उन्होंने कहा कि  वे राजनीति (Bengal Politics) में सिर्फ समाज सेवा के लिए आए थे, अब उन्होंने अपनी राह बदलने का फैसला लिया है। हाल ही में उन्हें मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) से हटाया गया था।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, एक साथ रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से दूसरी बार BJP सांसद बाबुल ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर राजनीति छोड़ने की घोषणा की। मैं 1 महीने के अंदर सांसद (BJP MP) के पद से इस्तीफा देकर मुझे मिला सरकारी घर खाली कर दूंगा।उनकी इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों और पार्टी नेताओं में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया हैं।वही पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़े.. Bengal Politics: मुकुल रॉय की व‍िधायकी पर मंडराया खतरा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में BJP

हालांकि मोदी कैबिनेट से हटाए जाने के बाद से ही बाबुल सुप्रियो के  राजनीति छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। वे सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट लिख ये इशारा कर रहे थे। बाबुल सुप्रियो ने अपने फेसबुक अकाउंट (Facebook account) पर बांग्ला में राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है।हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी ही उनकी पार्टी है और वह किसी और पार्टी में नहीं शामिल होने जा रहे हैं। उनके इस फैसले का संबंध मंत्रिमंडल से हटाए जाने से है।

अपडेट जारी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews