लाखों पेंशनरों को जल्द मिलेगा तोहफा! बढ़ेगी पेंशन की राशि, प्रस्ताव हो रहा तैयार, जानिए बढ़कर कितनी हो जाएगी पेंशन

pensioner pension

UP Pension Hike 2023 : एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ता और 7000 दिवाली बोनस का ऐलान किया है, वही दूसरी तरफ अब दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी है।इसके लिए दिव्यांगजन विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे जल्द कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।

11 लाख से ज्यादा पेंशनरों को मिलेगा लाभ

दरअसल, वर्तमान में यूपी में 11.26 लाख दिव्यागों को 1000 रुपये प्रति माह की दर से पेंशन दी जा रही है। वर्ष 2017 से अब तक 250678 नए दिव्यांजन इस योजना में शामिल किए गए हैं। राज्य सरकार अब इस पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की तैयारी है। इसके लिए दिव्यांगजन विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे जल्द कैबिनेट में रखा जाएगा और  यहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

मंत्री ने दिए संकेत, प्रस्ताव हो रहा तैयार

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 11 लाख से ज्यादा दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा।वर्तमान में दिव्यांजन पेशन योजना के तहत 1100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है लेकिन पेंशन में वृद्धि किए जाने पर विभाग को 550-600 करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी।उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इस संबंध में संकेत देते हुए कहा कि पेंशन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, हम प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे है, जल्द ही इसके नतीजे सबके सामने होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews